Rohit Sharma Eyes on to Create history: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन में खेला जाएगा. बुधवार 3 जनवरी से शुरू होने वाले इस मैच में टीम इंडिया की नजरें जीत जर्द कर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी. टीम इंडिया को सेंचुरियन में पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था और भारतीय टीम अभी सीरीज में 0-1 से पीछे हैं. भारतीय टीम केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ना सिर्फ पहली हार का बदला लेना चाहेगी बल्कि क्लीन स्वीप से भी बचना चाहेगी. वहीं इस मैच में रोहित शर्मा के पास एक इतिहास रचने को मौका होगा, जो उनसे पहले सिर्फ टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कर पाए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय टीम अगर केपटाउन टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को हराने में सफल हो जाती है तो रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन जाएंगे. भारतीय टीम अभी तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है और टीम इंडिया ने इस देश के आठ दौरे किए हैं और सिर्फ एक बार टीम अफ्रीकी देश में टेस्ट सीरीज ड्रा कराने में सफल हो पाई है. धोनी की कप्तानी में 2010-11 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म हुई थी. 2010-11 के अलावा, भारत को 1992-93, 1996-97, 2001-02, 2006-07, 2013, 2018 और 2021-22 में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था.
वहीं केपटाउन टेस्ट की पूर्व संध्या पर रोहित शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कि युवा बल्लेबाजों को दक्षिण अफ्रीका की "चुनौतीपूर्ण" परिस्थितियों से निपटने का तरीका ढूंढना होगा. रोहित ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बुधवार से न्यूलैंड्स में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए परिस्थितियां सेंचुरियन से बहुत अलग होंगी. रोहित शर्मा ने पिच को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि पिच काफी हद तक सेंचुरियन जैसी ही दिख रही है.
बता दें, रोहित शर्मा चोट के कारण 2021-22 में में टीम के साथ अफ्रीकी देश के दौरे पर नहीं गए थे. भारत के टॉप ऑर्डर के छह बल्लेबाजों में से तीन बल्लेबाजी पहली बार अफ्रीकी दौरे पर आए हैं और वो इस दौरान संघर्ष करते हुए नजर आए हैं. रोहित शर्मा भी पहले मैच में फ्लॉप रहे थे. हालांकि, रोहित शर्मा को उम्मीद है कि सीरीज के पहले टेस्ट के बाद खिलाड़ियों को फायदा होगा.
रोहित शर्मा ने कहा,"किसी न किसी स्तर पर हम सभी को इस तरह की स्थितियों का सामना करना पड़ता है. मुझे यकीन है कि उन्होंने पहले गेम से बहुत कुछ सीखा होगा और कल उनके लिए यह समझने का एक और अवसर है कि क्या आवश्यक है." उन्होंने कहा,"यह चुनौतीपूर्ण है लेकिन टेस्ट क्रिकेट इसी बारे में है."
ऐसी है दोनों टीमें:
भारत टीम: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार, रवींद्र जड़ेजा , श्रीकर भरत, अभिमन्यु ईश्वरन
दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम, डीन एल्गर (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, जुबैर हमजा, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स.
यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: भारत के लिए बुरी खबर, दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले परेशानी में ये खिलाड़ी
यह भी पढ़ें: AUS vs PAK: "चौंकाने वाली बात है..." शाहीन अफरीदी को प्लेइंग XI में नहीं मिली जगह तो पाकिस्तानी दिग्गज का माथा ठनका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं