विज्ञापन

सैम अयूब ने मचाया बवाल, वैभव को आउट कर किया 'बेबी सेलिब्रेशन', अभिषेक शर्मा ने ऐसे दिया जवाब, Video

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा से रोमांचक और संघर्षपूर्ण होते रहे हैं, लेकिन पिछली कुछ मुलाकातों में भारतीय टीम पाकिस्तान पर बहुत भारी पड़ी है और लगभग एकतरफा मुकाबले जीते हैं

सैम अयूब ने मचाया बवाल, वैभव को आउट कर किया 'बेबी सेलिब्रेशन', अभिषेक शर्मा ने ऐसे दिया जवाब, Video
वैभव सूर्यवंशी का उड़ाया मजाक

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है, इस मैच में भारत को 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 9 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट  हुए. वैभव को सैम अयूब ने अपनी ऑफ स्पिन गेंद पर कैच आउट कराया, जब वैभव आउट हुए तो सैम अयूब ने उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की और बेबी सेलीब्रेशन कर इस विकेट के जश्न मनाया ,अयूब का यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

अभिषेक शर्मा ने दिया करार जवाब

सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर अटैक करने की कोशिश की, रिवर्स स्वीप खेलने गए और गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से  से लग गई. विकेटकीपर उस्मान खान ने उसे पकड़ लिया और इस तरह 15 साल के बल्लेबाज की पारी जल्दी खत्म हो ग. जब सूर्यवंशी भारतीय डग-आउट की ओर वापस जा रहे थे, तो अयूब ने 'रॉकिंग बेबी' का इशारा करके उन्हें उकसाने की कोशिश की. हालांकि वैभव ने इस बार इस पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया. जबकि उनके बैटिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा ने इसका बदला लिय़ा.  

एक ओर जहां सूर्यवंशी चुप रहे, वहीं अभिषेक ने अयूब को करारा जवाब दिया, उन्होंने उसी ओवर में दो चौके और एक छक्का जड़ा. अयूब के उस ओवर में वैभव सूर्यवंशी का अहम विकेट तो गिरा, लेकिन पाकिस्तान को 15 रन भी देने पड़े. 

61 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक 

मैच में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद पर 61 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने  3 चौके और 7 छक्के लगाए, अभिषेक ने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया था. हालांकि अभिषेक अपनी अर्धशतकीय पारी को शतक में तब्दील नहीं कर पाए लेकिन उनकी तूफनी पारी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब परेशान किया. इससे पहले भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. 

भारत की प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सईम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मुकीम
सैम अयूब

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026 फाइनल, भारत-पाकिस्तान टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

यह भी पढ़ें | शॉट या गलती? वैभव सूर्यवंशी के विकेट पर मचा बवाल, गुस्से में दिखे अभिषेक शर्मा, रिएक्शन कैमरे में कैद, Video

यह भी पढ़ें | 7 छक्के, 61 रन और वर्ल्ड नंबर-2 की छलांग, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मचाई तबाही, गेल का रिकॉर्ड टूटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com