विज्ञापन
3 years ago

India vs Pakistan  Asia Cup 2023:  भारत ने जारी Asia Cup में सोमवार को पूरे हुए सुपर-4 राउंड के मैच में पाकिस्तान को 228 रनों के विशाल अंतर से धो दिया. भारत ने पाकिस्तान को 357 रनों का टारगेट दिया था जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन 8 विकेट पर बना पाई. पाकिस्तान के दो बल्लेबाज बल्लेबाजी करने नहीं आ पाए. जिससे पाकिस्तान की पारी को समाप्त घोषित कर दिया गया. बता दें कि हारिस रऊफ और नसीम बल्लेबाजी के लिए नहीं आ पाए. दोनों खिलाड़ी चोटिल थे.जिसके कारण बल्लेबाजी करने के लिए नहीं उतर सके और भारत को विजेता घोषित कर दिया गया. वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के हिसाब से भारत की यह सबसे बड़ी जीत है. कुलदीप ने 5 विकेट चटकाए तो वहीं बुमराह, शार्दुल और हार्दिक को 1-1 विकेट हासिल हुई. पाकिस्तान के सामने 357 रनों का टारगेट था. भारत ने  रिजर्व डे के दिन खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में 2 विकेट पर 356 रन बनाए थे.  

(SCORECARD)

कोहली और केएल राहुल का शानदार शतक

इससे पहले भारत की ओर से कोहली और केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली, दोनों ने मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. कोहली 122 रन और केएल राहुल 111 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले रोहित ने 56 रन और गिल ने 58 रनों की पारी खेली थी. पाकिस्तान की ओर से शाहीन और शादाब खान को 1-1 विकेट मिला. बता दें कि कल भारत और पाकिस्तान के बीच प्रेमदासा में सुपर 4 का मैच बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया था. जिसके कारण मैच को रिजर्व डे पर खेला गया था.  बारिश के कारण कल खेल रोके जाने तक भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाए थे. मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा था. मैच में खेलीं दोनों देशों की फाइनल XI इस प्रकार रहीं:

भारत (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ

LIVE Updates: India vs Pakistan | IND vs PAK Live Score | Asia Cup 2023, Straight from (R.Premadasa Stadium, Colombo )

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Pakistan, Asia Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com