विज्ञापन
4 minutes ago

IND U19 vs PAK U19 LIVE: अंडर 19 वर्ल्ड कप के सुपर 6 मे आज भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला है. आजके मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकने में सफल रह सकती है. ऐसे में भारतीय टीम आज हर हाल में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए मैदान पर उतरेंगे. दोनों टीमों के बीच यह मैच बुलावायो में खेला जाने वाला है. 5 बार का चैंपियन भारत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल में मिली शर्मनाक हार का बदला लेने की कोशिश करेगा. भारत पिछले साल 21 दिसंबर को दुबई में हुए अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान से 191 रन से हार गया था जबकि 14 दिसंबर को उसने इसी टूर्नामेंट का ग्रुप मैच इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ 90 रन से जीता था। रविवार को आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के लिए बेताब होगी. (LIVE SCORECARD)

India U19 vs Pakistan U19 Live Updates | IND vs PAK, U19 World Cup 2026, straight from Bulawayo

भारत:

आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान, उद्धव मोहन और किशन सिंह

पाकिस्तान: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान, अली हसन बलूच, हमजा जहूर, हुजैफा अहसान, मोहम्मद शायन, समीर मिन्हास, अहमद हुसैन, अब्दुल सुभान, अली रजा, दानियाल अली खान, मोहम्मद सैयाम, मोमिन कमर, नकाब शफीक, उमर जैब

समय: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे शुरू होगा.

IND U19 vs PAK U19 LIVE: नो हैंडशेक' पॉलिसी रहेगी जारी

भारत इस मैच के दौरान भी पाकिस्तान के साथ अपनी 'नो हैंडशेक' पॉलिसी जारी रख सकता है.  भारतीय अंडर-19 टीम ने U-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के साथ मैच के बाद हैंडशेक नहीं किया था. उम्मीद है आज भी भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे.

समीर मिन्हास को रोकना होगा

आजके मैच में भारत के गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती समीर मिन्हास हैं जो अंडर-19 एशिया कप फाइनल में शानदार 172 रन बनाने वाले समीर मिन्हास को रोकना काफी अहम है. अबतक इस टूर्नामेंट में समीर मिन्हास ने 4 मैच में 188 रन बनाए हैं. 

IND U19 vs PAK U19 LIVE: एक भी मैच नहीं हारा है भारत

टूर्नामेंट में भारतीय टीम अजेय रही है. भारतीय अंडर 19 टीम ने अमेरिका पर 6 विकेट की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और फिर ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया. इसके बाद भारत ने अपने पहले सुपर 6s मैच में 27 जनवरी को मेजबान जिम्बाब्वे को 204 रन से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा.अब पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल कर भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. 

IND U19 vs PAK U19 LIVE: दोनों टीमें इस प्रकार है

भारतीय अंडर-19 टीम: आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश पंगालिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल, मोहम्मद इनान, उद्धाव मोहन, किशन सिंह

पाकिस्तान अंडर-19 टीम: फरहान युसूफ (कप्तान), उस्मान खान, अली हसन बलोच, हम्जा जहूर, हुजैफा एहसान, मोहम्मद शायन, समीर मिनहास, अहमद हुसैन, अब्दुल शुभान, अली रजा, डेनियल अली खान, मोहम्मद सयाम, मोमिन कमार, निकाब शफीक, उमर जैब.

IND vs PAK LIVE: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

बल्लेबाज़

समीर मिन्हास – मुल्तान, दांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 188 रन, 2 अर्धशतक

फ़रहान यूसुफ़ – कसूर, दांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 94 रन, 1 अर्धशतक

उस्मान ख़ान – पेशावर, बांये हाथ के बैटर- 4 मैच, 122 रन, 1 अर्धशतक

गेंदबाज़

अब्दुल सुभान- दांये हाथ के पेसर- 4 मैच, 10 विकेट, 2.78 इकॉनमी

अली रज़ा – दांये हाथ के पेसर- 4 मैच, 12 विकेट, 3.57 इकॉनमी

मोमिन क़मर- बांये हाथ के फ़ैसलाबाद के स्पिनर4 मैच, 8 विकेट, 4.74 इकॉनमी

भारतीय टीम: इन पर रहेगी नज़र

बल्लेबाज़

विहान मल्होत्रा – बांये हाथ के पंजाब के बैटर- 4 मैच, 151 रन, 1 शतक

अभिज्ञान कुंडू - बांये हाथ के मुंबई के विकेटकीपर बैटर - 4 मैच, 183 रन, 2 अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी - बांये हाथ के बिहार के बैटर- 4 मैच, 166 रन, 2 अर्धशतक

आयुष म्हात्रे - दांये हाथ के मुंबई के कप्तान बैटर- 4 मैच, 99 रन, 1 अर्धशतक


गेंदबाज़

हेनिल पटेल - दांये हाथ के गुजरात पेसर- 4 मैच, 10 विकेट, इकॉनमी 3.26

आरएस अंबरीश- दांये हाथ के तमिलनाडु के पेसर- 4 मैच, 7 विकेट, इकॉनमी 3.47

खिलन पटेल- बांये हाथ के गुजरात के स्पिनर- 4 मैच, 5 विकेट, इकॉनमी 4.53

IND vs PAK LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला

बुलावायो के क्वीन्स स्पोर्ट्स क्लब में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती है. भारत अगर पाकिस्तान को हरा देता है तो उसे आख़िरी 4 मैच में जगह मिल जाएगी. भारत अगर मामूली हार के साथ सेमीफ़ाइनल में पहुंचता है तो उसकी टक्कर ऑस्ट्रेलियाई टीम से होगी जिसे उसने अंडर-19 के वर्ल्ड कप फ़ाइनल में कम-से-कम तीन बार हराया है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com