- मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर देर रात गोलीबारी हुई जिसका सीसीटीवी सामने आया
- पुलिस ने इस गोलीबारी मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है
- गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है और यह स्पष्ट नहीं है कि उस समय रोहित शेट्टी घर पर थे या नहीं
मुंबई के जुहू इलाके में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर शनिवार देर रात हुई गोलीबारी सीसीटीवी सामने आ गया है. इस वीडियो में एक शख्स पेड़ की आड़ में खड़ा होकर फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है. पुलिस ने अभी तक इस गोलीबारी के मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी के समय शेट्टी अपने घर पर थे या नहीं. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने रात करीब पौने एक बजे नौ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर गोलीबारी की. अधिकारी ने बताया कि कम से कम पांच राउंड फायर किये गए, जिनमें से एक गोली इमारत में स्थित जिम के शीशे पर लगी.
🔴 #BREAKING | रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना#RohitShetty | @AnjeetLive | @parasdamaa pic.twitter.com/mTb5O8iZC3
— NDTV India (@ndtvindia) February 1, 2026
पुलिस को गोलियों के खोखे मिले
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई गोलीबारी के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया. यह वारदात रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच हुई. जांच में पुलिस को रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दिए. वहीं फोरेंसिक टीम ने गोलियों के खोखे और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा किया. जानकारी के अनुसार, हमलावरों की संख्या और उनके वाहन का पता अभी तक नहीं चल सका है. फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें :- रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, हमलावरों को पकड़ने के लिए जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, 12 टीमों का किया गठन
रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान
वारदात के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने आसपास की इमारतों और 'शेट्टी टावर' के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य महत्वपूर्ण सबूत इकट्ठा किए. पुलिस ने बताया कि रोहित शेट्टी के घर पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. वहीं क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 12 टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं. जुहू पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर फायरिंग के हर पहलू को खंगाल रही है.
पुलिस का कहना है कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर किसी पर निगरानी रखी जा रही है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस जांच जारी है और इस बात की तहकीकात की जा रही है.
ये भी पढ़ें :- रोहित शेट्टी का नेटवर्थ, करोड़ों का 10-मंजिला जुहू टावर, लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज, मासेराती जैसी महंगी सुपरकारें, जानें कितनी है कमाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं