विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2024

Ind vs Pak: "बाबर आजम को अभी खासा..." पाकिस्तान पूर्व कप्तान की भविष्यवाणी, मेगा मैच में कौन है सबसे प्रबल दावेदार

India vs Pakistan: आयरलैंड के मैच के बाद अब करोड़ों भारतीयों का पूरा फोकस 9 जून को पाकिस्तान मुकाबले पर हो चला है. पूर्व कप्तान ने बड़ी बात बोल दी है

Ind vs Pak: "बाबर आजम को अभी खासा..." पाकिस्तान पूर्व कप्तान की भविष्यवाणी, मेगा मैच में कौन है सबसे प्रबल दावेदार
India vs Pakistan: अब करोड़ों भारतीयों की चर्चा का विषय 9 जून का मेगा मैच हो चला है
नई दिल्ली:

जारी विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) में आयरलैंड के मुकाबले के बाद अब करोड़ों भारतीयों की मनोदशा और चर्चा 9 जून को पाकिस्तान (Ind vs Pak) के साथ खेल जाने वाले मुकाबले को लेकर हो चली हैं. पूर्व क्रिकेटरों की बयानबाजी शुरू हो गई है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि एक परिपक्व कप्तान बनने में बाबर आजम (Babar Azam) को खासा समय लगेगा. साथ ही, उन्होंने कहा कि 9 जून को खेले जाने वाले मुकाबले में भारत दावेदार के रूप में मैदान पर उतरेगा. 

 "हे प्रभु, हे हरीराम, ये पिच है या खेत...." कहीं साल 2007 जैसा न साबित हो यह टी20 विश्व कप

राशिद लतीफ ने कहा कि अब पूरा ध्यान 9 जून को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले पर हो चला है. निश्चित तौर बाबर आजम विश्व कप में प्रदर्शन के बजाय भारत के खिलाफ मुकाबले में बहुत ही ज्यादा दबाव होंगे. उन्होंने कहा कि लेकिन बाबर को दबाव को वहन करना सीखना होगा और उन्हें यह विराट और रोहित से सीखना चाहिए. बतौर बल्लेबाज बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं, लेकिन बतौर कप्तान और लीडर यहां कई ऐसी बाते हैं, जिन्हें उन्हें सीखने जरुरत है. 

लतीफ ने कहा कि भारत के पास स्पिनर बहुत ही शानदा हैं. और वर्तमान के आधार पर टीम रोहित रविवार को खेले जाने वाले मैच जीतने की प्रबल दावेदार है. अपने समय के दिग्गज विकेटकीपर ने कहा कि कुलदीप यादव एक ऐसा खिलाड़ी है, जो अगर पूरे विश्व कप में फिट रहा, तो वह बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं. वह भारत के प्रमुख गेंदबाज हैं और टीम की सफलता में बहुत ही अहम हैं.  पाक पूर्व विकेटकीपर बोले कि निश्चित तौर पर 9 जून को खेले जाने वाले मैच में टीम रोहित प्रबल दावेदार है. 

वहीं, लतीफ ने यह भी कहा कि इस पाकिस्तान टीम की तैयारी साल 2021 और 2022 में आयोजित हुए विश्व कप की टीम के आस-पास भी नहीं है. तब दोनों ही बार पाक टीम मेगा इवेंट के फाइनल में पहुंची थीं.  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम आईसीसी टूर्नामेंटों में बेहतर खेलती है, लेकिन यह टीम साल 2021 और 2022 जैसी तैयार नहीं दिखती. पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद कप्तानी, चयन समिति और खिलाड़ियों को लेकर हुए बदलाव के बाद खासा नुकसान हुआ है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Gurunath Sharma, Mohammad Babar Azam, India, Pakistan, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com