Jasprit Bumrah on Newyork Pitch: टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ बेशक ही मुकाबला जीत लिया हो लेकिन न्यूयॉर्क के पिटक को लेकर बहस थमने का नाम नहीं ले रहा है, पाकिस्तानी दिग्गज समेत विश्व क्रिकेट के कई दिग्गज सितारे पिच को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं, आयरलैंड के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने जब टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला किया तब उसके ठीक बाद आयरलैंड के कप्तान ने भी अपने बयान में कहा की टॉस जीतकर हम भी गेंदबाज़ी का ही फैसला लेते. इस बात से ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है की वाकई पिच पहले गेंदबाज़ी कर विपक्षी टीम पर पकड़ मजबूत करने के हिसाब से ही दिखाई दे रहा था.
पिच ने ऐसे मचाई हलचल
भारत ने आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रन पर समेटने के बाद 12.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित ने 37 गेंद में 52 रन बनाये लेकिन गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज जोश लिटिल की शॉर्टपिच गेंद पर पूल शॉट खेलने के प्रयास में वह चूके और गेंद उनकी दाहिनी बाजू के ऊपरी हिस्से में जा लगी उन्हें मैदान छोड़कर भी जाना पड़ा, लेकिन पिच को लेकर तमाम बहस के बीच भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने पिच (Jasprit Bumrah on Newyork Pitch) को लेकर बड़ी बात कह दी है. बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 2.00 की शानदार इकोनामी से गेंदबाज़ी करते हुए तीन ओवर में 6 रन देकर दो विकेट हासिल किया जिसमे एक ओवर मेडन शामिल था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बुमराह ने पिच को लेकर कहा कुछ ऐसा
वहीं तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लेने वाले बुमराह ने कहा ,‘‘ इससे गेंदबाजों को मदद मिल रही है तो मुझे कोई शिकायत नहीं है. इस प्रारूप में हालात के अनुरूप ढलना पड़ता है.'' उन्होंने कहा ,‘‘ अपनी रणनीति पर डटे रहने से मुझे मदद मिली. इन हालात में तैयारी पुख्ता रखनी जरूरी होती है और मैं प्रदर्शन से खुश हूं.''
भारत के लिये अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट लिये जबकि हार्दिक पंड्या ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाये. जसप्रीत बुमराह ने तीन ओवर में छह रन देकर दो विकेट लिये और मोहम्मद सिराज ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं