विज्ञापन

भारत के लिए बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड दौरे से हो सकता है बाहर, गिल और गंभीर की बढ़ी मुश्किलें

एक तरफ टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा नजदीक आ रहा है, तो वहीं खिलाड़ियों पर लगातार चोट की मार गंभीर के लिए बड़ा सिर दर्द बना हुआ है. और अब एक और बड़ी खबर परेशान करने वाली आ रही है

भारत के लिए बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड दौरे से हो सकता है बाहर, गिल और गंभीर की बढ़ी मुश्किलें
टीम इंडिया की फाइल फोटो
source: X

टीम इंडिया ने विंडीज के खिलाफ हाल ही में बेहतर किया है, लेकिन लगातार चोटों की मार भी खिलाड़ियों पर देखने को मिली है. और अब ताजा खबर यह है कि लंबू पेसर प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हो सकते हैं. पिछले दिनों प्रसिद्ध कृष्णा विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में  मांसपेशियों में खिंचाव का शिकार हो गए थे. अब प्रसिद्ध कम से कम तीन सप्ताह के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे और चार सप्ताह में पूरी लय के साथ गेंदबाजी फिर से शुरू कर पाएंगे. इससे भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर उनके खेलने पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक इस चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए प्रसिद्ध का चयन भी मुश्किल लग रहा है.

यह भी पढ़ें: ये भुवनेश्वर की टीम इंडिया नहीं, विश्व कप प्लान में वापसी है! इन 5 वजहों ने कराया 4 चार साल बाद कमबैक

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पहला वनडे मैच 4 नवंबर को है, जो आज से ठीक एक महीने बाद है. ऐसे में इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है कि प्रसिद्ध उपलब्ध रह पाएंगे या नहीं और क्या वे सीरीज की शुरुआत तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे.रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि चोट लगने के बाद प्रसिद्ध बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (CoE) में रिपोर्ट करने गए थे.

भारत की तेज गेंदबाजी की मुश्किलें

ऐसे समय जब भारत की 2027 विश्व कप की योजनाओं पर काम चल रहा है, तब  पेसरों की चोटों ने  कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.  वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा था. ये वो गेंदबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में पहली पसंद के विकल्पों में नहीं गिना जाता है.

गंभीर और गिल के सामने बड़ा सवाल

जहां एक ओर टीम और बीसीसीआई पिछले एक साल से जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बेहद सतर्कता बरत रहे हैं, तो वहीं भारत को चोट के कारण हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या की सेवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं. अब इस सूची में प्रसिद्ध कृष्णा का नाम भी जुड़ गया है. चूंकि भारत को वनडे सीरीज के ठीक बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ दो महत्वपूर्ण टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसे में यह भी संभव है कि सिराज जैसे टेस्ट के नियमित खिलाड़ियों को बाद के वनडे मैचों से आराम दिया जाए, जिससे गिल और गंभीर के लिए चयन को लेकर दुविधा और बढ़ जाएगी.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए शेड्यूल

टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज (T20I Series)

मैच

      तारीख

            जगह

पहला टी20I

22 अक्टूबर 2026

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा टी20I

24 अक्टूबर 2026

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा टी20I

27 अक्टूबर 2026

स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन

चौथा टी20I

30 अक्टूबर 2026

ईडन पार्क, ऑकलैंड

पाँचवा टी20I

1 नवंबर 2026

सेडन पार्क, हैमिलटन

वनडे सीरीज

मैच

     तारीख

                जगह

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

सेडन पार्क, हैमिलटन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पाँचवा वनडे

15 नवंबर 2026

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

टेस्ट सीरीज  

मैच

             तारीख

          जगह

पहला टेस्ट

1    9–23 नवंबर 2026

बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन

दूसरा टेस्ट

27 नवंबर – 1 दिसंबर 2026

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

यह भी पढ़ें: अय्यर ने तोड़ा कोहली का 'विराट रिकॉर्ड', 3 शतक के बावजूद रोहित ऐसा नहीं कर सके, बाबर आजम अभी भी चैलेंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, India Vs West Indies 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com