न्यूजीलैंड दौरे पर खेले जाने वाले वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने प्रसिद्ध कृष्णा के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. आकिब नबी को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय बेड़े में जोड़ा गया है. इससे पहले वह केवल चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय बेड़े का हिस्सा थे. वहीं शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को चुना गया था. मगर तय समय तक कृष्णा के चोट से नहीं उबर पाने के बाद शुरुआती तीनों वनडे मुकाबले में भी नबी को चुन लिया गया है.
आकिब नबी के जुड़ने के बाद शुरुआती तीन वनडे के लिए अपडेटेड भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और आकिब नबी.
🚨 News 🚨 Auqib Nabi added to #TeamIndia squad for first three ODIs vs New Zealand Details 🔽 | #NZvIND https://t.co/32rAdCiiDh
— BCCI (@BCCI) October 31, 2026
नोट: नीतीश कुमार रेड्डी को सिर्फ पहले वनडे के लिए चुना गया है.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.
हैमस्ट्रिंग की चोट से जुझ रहे हैं कृष्णा
आपको बता दें कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. प्रसिद्ध को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के दौरान चोट लग गई थी. जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना तो गया था. मगर उनका चयन उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर थी. जिसमें वह तय समय तक पास नहीं हो सके.
बीसीसीआई का बयान
बोर्ड ने हाल ही में कृष्णा पर अपडेट देते हुए कहा कहा था, 'दाएं हाथ के पेसर जो हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. उन्हें मैचों के लिए तैयार होने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता होगी. प्रसिद्ध न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिन के मैच के लिए इंडिया 'ए' टीम में शामिल होंगे. बशर्ते, वह रिटर्न टू प्ले जांच पास कर लें. इससे उन्हें मैच अभ्यास करने और दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी का मौका मिलेगा.' आईएएनएस इनपुट के साथ.
यह भी पढ़ें- 'बुरेवाला एक्सप्रेस' की ऑलटाइम प्लेइंग XI, इमरान कप्तान, ब्रैडमैन-हेडन ओपनर, लारा, सचिन और रिचर्ड्स भी शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं