विज्ञापन

'न्याय नहीं हो रहा...,' अभिषेक-ईशान और वैभव सूर्यवंशी को लेकर युवराज सिंह ने उठाई आवाज

युवराज सिंह ने कहा कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं.'

'न्याय नहीं हो रहा...,' अभिषेक-ईशान और वैभव सूर्यवंशी को लेकर युवराज सिंह ने उठाई आवाज
Abhishek Sharma Ishan Kishan Vaibhav Sooryavanshi
IANS

भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना ​​है कि अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को वनडे टीम में नियमित रूप से शामिल न करना, उनकी बेहतरीन प्रतिभा के साथ 'न्याय' नहीं है.

'प्रोटोकॉल 32' के लॉन्च इवेंट के दौरान पीटीआई से बातचीत में युवराज ने कहा, 'सच कहूं तो, मैं अभिषेक को वनडे में खेलते देखना चाहूंगा. मैंने पहले भी कहा है कि अगर हम ईशान किशन, अभिषेक और वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ियों को 50 ओवर के क्रिकेट में नहीं चुन रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं.'

गौरतलब है कि युवराज लंबे समय से अभिषेक के मेंटर रहे हैं. हालांकि, युवराज ने यह भी कहा कि वह समझते हैं कि टीम में सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

'अभिषेक की सफलता कड़ी मेहनत का नतीजा'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं समझता हूं कि हमारे पास कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके लिए जगह बनाना मुश्किल होता है. मुझे लगता है कि जिस तरह से ये युवा बल्लेबाज प्रदर्शन कर रहे हैं, उम्मीद है कि वे जल्द ही टीम का हिस्सा होंगे. अभिषेक ने जो कुछ भी हासिल किया है, वह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है और इसका पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है.'

यह भी पढ़ें- सैंटनर नंबर-1, जॉर्डन नंबर- 3, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

यह भी पढ़ें-  'सहवाग और द्रविड़' फिर पाकिस्तान को देंगे शिकस्त! दोनों के बेटों को U19 एशिया कप टीम में मिली जगह

यह भी पढ़ें- राशिद खान ने रच दिया इतिहास, बने T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Yuvraj Singh, Abhishek Sharma, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com