विज्ञापन

राष्ट्रपति से फिर मिलेंगे INDIA अलायंस के नेता, दिवाली के बाद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'सबूत' देने की तैयारी

इंडिया गठबंधन के सांसदों ने फिर से राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है. सूत्रों के मुताबिक दीवाली के बाद INDIA अलायंस के नेता राष्ट्रपति से मुलाकात करके ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबूत देने की तैयारी में हैं.

राष्ट्रपति से फिर मिलेंगे INDIA अलायंस के नेता, दिवाली के बाद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'सबूत' देने की तैयारी
दीवाली बाद फिर राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता (फाइल फोटो)
  • इंडिया गठबंधन के सांसद दिवाली के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का समय मांगेंगे.
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई बैठक में ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आगे की रणनीति बनी है.
  • इंडिया गठबंधन के नेता राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञानेश कुमार की शिकायत भी कर सकते हैं.

मुख्य चुनाव आयु्क्त ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसद फिर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का समय मांगेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर शुक्रवार को हुई बैठक में यह तय किया गया है. जिसमें ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर आगे की रणनीति बनाई गई है. इंडिया गठबंधन के सांसद दिवाली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय की मांग करेंगे. इस मुलाकात में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबूत दिए जाने की चर्चा है. इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के सांसदों ने इसके लिए रणनीति बनाई है. इससे पहले भी इंडिया गठबंधन के सांसद राष्ट्रपति से मिल चुके हैं. 

दीवाली के बाद की तैयारी

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के दलों ने दीवाली के बाद फिर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी की है. इससे पहले सभी दलों के नेता एक बार फिर से राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं. क्योंकि पिछली बार जब इंडिया गठबंधन के नेता राष्ट्रपति से मिले थे तो इसमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सबूत मांगें गए थे. माना जा रहा है कि अब इंडिया गठबंधन के सांसद सबूत देने की तैयारी में हैं. यह तय किया गया कि दिवाली के बाद राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा जाएगा. खड़गे के आवास पर हुई बैठक में तय किया गया है कि यह मुद्दा लगातार उठाता जाता रहेगा.

इंडिया गठबंधन के दलों का आरोप है कि विशेष गहन समीक्षा (SIR) की आड़ में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. विपक्ष राष्ट्रपति के सामने जो नया डोजियर वह भी पेश कर सकते हैं. जिसमें इंडिया गठबंधन के सांसद ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तैयारी कर सकते थे. 

ये वीडियो भी देखिए

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर बैठक 

मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास शुक्रवार को यह बैठक हुई थी, जिसमें इंडिया गठबंधन के दलों के कई सांसद शामिल हुई थी. इस बैठक में संसद सत्र से पहले एक-दो रैलियों या बड़े प्रदर्शनों के बारे में भी चर्चा हुई है. आज भी जन महाभियोग का आयोजन किया जा रहा है, जबकि 1 नवंबर को कांग्रेस ने रामलीला मैदान में बड़ी रैली का आयोजन किया है. इस पर भी सांसदों के बीच चर्चा हुई है. 

ये भी पढ़ेंः पहले अयोध्या, फिर मथुरा और अब नागपुर... कपिल सिब्बल ने क्यों कहा अब भगवान भी बीजेपी से नाराज हैं 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INDIA Alliance, INDIA Alliance News, President Droupadi Murmu, CEC Gyanesh Kumar Controversy, INDIA Alliance Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com