विज्ञापन

VIDEO: चाय वाले की बेटी ने रचा इत‍िहास, पूरा हर‍ियाणा कर रहा गर्व, घर लौटी तो स्वागत में उमड़ा गांव

हरियाणा के हिसार जिले की सोनम ने तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीता.

VIDEO: चाय वाले की बेटी ने रचा इत‍िहास, पूरा हर‍ियाणा कर रहा गर्व, घर लौटी तो स्वागत में उमड़ा गांव
Sonam Wins Gold Medal
X (formerly Twitter)

हरियाणा के हिसार जिले के खरक पुनिया गांव की बेटी सोनम ने तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 400 मीटर हर्डल रेस में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया. साधारण परिवार से आने वाली सोनम के पिता चाय बेचकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं, लेकिन बेटी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया. गोल्ड मेडल जीतकर गांव लौटते ही सोनम का भव्य स्वागत किया गया. गांव की गलियां लोगों से भर गईं और हर कोई अपनी इस बेटी को बधाई देने के लिए पहुंचा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के बुजुर्गों से लेकर युवा और महिलाएं तक सोनम के स्वागत में जुटे हुए हैं. कोई उन्हें फूलों की माला पहना रहा है तो कोई नोटों की माला पहनाकर सम्मानित कर रहा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे हैं. पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल दिखाई दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने सोनम की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोच प्रदीप पुनिया और राममेहर को भी दिया, जिन्होंने इस प्रतिभाशाली एथलीट को तराशकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

सोनम ने किस टूर्नामेंट में जीता गोल्ड?

सोनम ने तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने महिलाओं की अंडर-20 (U20) 400 मीटर बाधा दौड़ में यह जीत हासिल की. सोनम ने इस रेस को सिर्फ 1 मिनट 00.42 सेकंड में पूरा करके पहला स्थान प्राप्त किया अन्य विजेताओं में तमिलनाडु की प्रीतिका ने सिल्वर मेडल और महाराष्ट्र की जानवी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

यह भी पढ़ें- पिता के बाद अब बेटे पाकिस्तान को देंगे शिकस्त! आर्यवीर और अन्वय को U19 एशिया कप टीम में मिली जगह

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला पहलवानों की चांदी, भारत की काजल और नीलम ने रचा इतिहास

यह भी पढ़ें- IRS अफसर एकता व‍िश्‍नोई कौन हैं? ज्‍वाइंट सेक्रेटरी से USA में पदकों की झड़ी लगाने तक की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- 'लोग टीवी देखते हैं, मैं ट्रेनिंग करता हूं...,' IAS सुहास LY ने बताया मेडल जीतने का फॉर्मूला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com