- IND vs NZ: तीसरा T20I मुकाबला आज
- कोलकाता में भिड़ेंगी दोनों टीमें
- क्लीन स्वीप करना चाहेगी भारतीय टीम
न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पहले दो मैच जीतने के बावजूद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने आक्रामक तेवर नहीं छोड़ेंगे लेकिन रविवार को तीसरे और आखिरी टी20 मैच में रिजर्व खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. दुनिया भर में अनेक निजी लीगों के कारण द्विपक्षीय टी20 श्रृंखलाओं की चमक कम हो रही है लेकिन विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद इस श्रृंखला को जीतने से भारत के जख्मों पर मरहम लगेगा. दूसरी ओर विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से दो सप्ताह के भीतर पांच मैच खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए यह मैच औपचारिकता मात्र है. इतने बेरहम शेड्यूल और कप्तान केन विलियमसन की गैर मौजूदगी के कारण 0 . 3 से हार की कगार पर पहुंची कीवी टीम का मानमर्दन तो हुआ होगा लेकिन द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के नतीजे से उतना फर्क नहीं पड़ता.
जयपुर और रांची में जीतने के बाद भारतीय टीम श्रृंखला अपने नाम कर चुकी है लेकिन ‘क्लीन स्वीप' करने के लिए ईडन गार्डन से बेहतर जगह नहीं हो सकती. बतौर पूर्णकालिक टी20 कप्तान रोहित की यह पहली श्रृंखला है जिसमें पहले दोनों टॉस उन्होंने जीते. इससे हालात का फायदा उठाने में मदद मिली और गेंदबाजों तथा बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा. रोहित ने ईडन गार्डन पर ही वनडे क्रिकेट में 264 रन बनाये थे और यहीं पर कप्तान के तौर पर पहली श्रृंखला 3-0 से जीतना उनके लिए सोने पे सुहागा होगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत के खिलाफ सीरीज हारने और प्रशंसक की तंज पर तिलमिलाए मिचेल मैकलेनाघन, दो टूक में कहा...
कोच राहुल द्रविड़ को इस तरह की शानदार जीत के बाद नई भूमिका में ढलने में मदद मिलेगी. इसके एक सप्ताह के भीतर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने वाली है. रोहित और द्रविड़ अब रिजर्व खिलाड़ियों को मौका देकर परखना चाहेंगे. छठे गेंदबाज को चुनने की दशा में वेंकटेश अय्यर से गेंदबाजी कराई जा सकती है चूंकि हुगली नदी से उठने वाली हवाओं से उन्हें अतिरिक्त स्विंग मिलेगी. रूतुराज गायकवाड़, आवेश खान और ईशान किशन उम्मीद कर रहे होंगे कि कप्तान उन्हें इस मैच में मौका देंगे.
आईपीएल में आरेंज कैप रहे गायकवाड़ पहले तीन स्थानों में से किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके लिए कप्तान रोहित या उपकप्तान के एल राहुल को बाहर बैठना होगा. राहुल को बाहर करना सटीक होगा क्योंकि चार दिन बाद उन्हें टेस्ट श्रृंखला खेलनी है. इसी तरह दीपक चाहर या भुवनेश्वर कुमार की जगह आवेश खान को उतारा जा सकता है. अक्षर पटेल या रविचंद्रन अश्विन की जगह युजवेंद्र चहल खेल सकते हैं. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से लगातार खेल रहे ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है.
अगर आपको है अपने रिश्तों की फिक्र, तो आकाश चोपड़ा के इस पोस्ट को जरुर पढ़ें
इस श्रृंखला का सबसे बड़ा हासिल अश्विन का फॉर्म रहा जिन्होंने दोनों मैचों में किफायती गेंदबाजी करके 23 और 19 रन देकर क्रमश: दो और एक विकेट लिया. वह ‘प्लेयर आफ द सीरिज ' पुरस्कार के दावेदार बन गए हैं जबकि चार साल तक उन्हें सीमित ओवरों की टीम में उतारा नहीं गया. न्यूजीलैंड के लिए दिक्कत 15वें से 20वें ओवर के बीच है जिसमें उनके बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पा रहे. ईडन गार्डन बल्लेबाजों की ऐशगाह रहा है और नवंबर में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए ओस के कारण आसानी होगी.
इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती हैं आज दोनों टीमें
भारत: 1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. ईशान किशन 3.ऋतुराज गायकवाड़ 4. सूर्यकुमार यादव 5. श्रेयस अय्यर 6. वेंकटेश अय्यर 7. आवेश खान 8. दीपक चाहर 9. युजवेंद्र चहल 10. आर. अश्विन 11. हर्शल पटेल
विराट ने अनुष्का के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जबरा फैन ने कहा- अपना भैया भौजी से...
न्यूजीलैंड: 1. मार्टिन गप्टिल 2. डेरिल मिशेल 3. मार्क चैपमैन 4. ग्लेन फिलिप्स 5. टिम सीफर्ट 6. जिमी नीशाम 7. मिशेल सेंटनर 8. एडम मिल्ने 9. टिम साउदी (कप्तान), 10. ईश सोढ़ी 11. ट्रेंट बोल्ट
समय: मैच शाम सात बजे शुरू होगा.
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं