- आकाश चोपड़ा का शानदार पोस्ट
- रिश्तों में वक्त दीजिए साहब…बड़े-बड़े तोहफ़े नहीं
- ताजमहल दुनिया ने देखा, मुमताज़ ने नहीं.'
भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के पूर्व खिलाड़ी एवं मौजूदा समय में कमेंटेटर और क्रिकेट विशेषज्ञ आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह समुंद्र (Sea) के किनारे किसी होटल की बालकनी में कॉफी मग लिए खड़े नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है, 'रिश्तों में वक्त दीजिए साहब…बड़े-बड़े तोहफ़े नहीं. ताजमहल दुनिया ने देखा, मुमताज़ ने नहीं.'
आकाश चोपड़ा का यह पोस्ट मौजूदा समय में हर व्यक्ति के उपर लगभग सटीक बैठता है. दरअसल वर्तमान समय में लगभग हर किसी के जीवन में भागदौड़ मची हुई है. इस बीच लोग अपनों को समय नहीं दे पा रहे हैं जिससे रिश्तों के बीच तकरार बढ़ रही है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विराट ने अनुष्का के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जबरा फैन ने कहा- अपना भैया भौजी से...
पूर्व क्रिकेटर के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसक भी अपना विचार साझा कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'रिश्ते में प्यार और दोस्ती दोनों जरुरी है क्यों कि प्यार में समझना जरुरी है एक दूसरे को.' इसके अलावा एक अन्य यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'लगता हैं कोई भुली बिसरी यादें ताजा हो गईं ...!!'
केएल राहुल को लेकर दिया बड़ा बयान:
दूसरे T20I मुकाबले में केएल राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 65 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. मैच समाप्त होने के बाद आकाश चोपड़ा ने राहुल की जमकर तारीफ की. इसके अलावा उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'अगर राहुल आईपीएल के मेगा ऑक्शन में जाते हैं और ड्रॉफ्ट सिस्टम में किसी खिलाड़ी की सैलरी तय नहीं की जाती है तो वह ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं.' उन्होंने आगे कहा, 'उन्हें 20 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मिल सकती है.'
जल्द ही अफ्रीका रवाना होंगे ये दो युवा स्टार, इंडिया A को मिलेगी और मजबूती
बता दें राहुल इन दिनों प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल 2021 के पहले एवं दूसरे चरण में भी उनका आक्रामक अंदाज देखने को मिला था. इसके अलावा वह T20 वर्ल्ड कप 2021 के शुरूआती दो मुकाबलों को छोड़ दें तो बाकि अन्य मुकाबलों में भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे. वहीं मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी जारी T20I श्रृंखला में भी उनके बल्ले की धमक देखी जा रही है.
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं