- भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से T20I सीरीज में बनाई बढ़त
- मिचेल मैकलेनाघन भारतीय प्रशंसक के ट्वीट से तिलमिलाए
- जारी T20I सीरीज को बताया T20I सीरीज
आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) का फाइनल मुकाबला बीते 14 नवंबर को दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में कीवी प्रशंसकों के साथ-साथ क्रिकेट एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस ऐतिहासिक मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन करते हुए T20 वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाएगी. हालांकि ऐसा न हो सका. कीवी टीम को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने सात गेंद शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.
दुबई में फाइनल मुकाबला खेलने के बाद कीवी टीम को तीसरे दिन ही T20I सीरीज के तहत भारतीय दौरे पर टीम इंडिया से भिड़ना पड़ा. यहां नवनियुक्त रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने ब्लैक कैप्स को दो गेंद शेष रहते पांच विकेट से मात दी. इसके पश्चात् इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बीते 19 नवंबर को रांची में खेला गया. यह मुकाबला कीवी टीम के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला था, लेकिन यहां भी कीवी टीम विजयश्री पाने में नाकामयाब रही. रांची में मिली हार के साथ ही कीवी टीम का भारत के खिलाफ T20 श्रृंखला जीतने का भी सपना टूट गया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Did they? You mean in meaningless series 72 hours after a WC final defeat with 3 games in 5 days playing a team with 10 days rest in their home conditions? https://t.co/jldmmH58YZ
— Mitchell McClenaghan (@Mitch_Savage) November 20, 2021
अगर आपको है अपने रिश्तों की फिक्र, तो आकाश चोपड़ा के इस पोस्ट को जरुर पढ़ें
सीरीज गंवाने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे 35 वर्षीय तेज गेंदबाज मिचेल मैकलेनाघन (Mitchell McClenaghan) ने अपनी खीझ व्यक्त की है. दरअसल बीते शुक्रवार को अफ्रीकी दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने क्रिकेट से पूर्ण रूप से संन्यास लेने का फैसला लिया. इसके पश्चात् कीवी गेंदबाज ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. इस दौरान एक भारतीय प्रशंसक ने टिप्पणी करते हुए उन्हें याद दिलाया कि भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी T20I श्रृंखला कीवी टीम हार गई है.
भारतीय प्रशंसक के इस ट्वीट से मैकलेनाघन तिलमिला गए. उन्होंने भारतीय प्रशंसक को जवाब देते हुए लिखा, 'क्या वे हार गए? आपका मतलब है T20 वर्ल्ड कप के 72 घंटों के बाद पांच दिन के भीतर तीन मैच खेलने की एक 'बेमतलब' सीरीज जिसमें विपक्षी टीम अपने घरेलू परिस्थितियों में 10 दिन आराम करने के बाद मैदान में उतर है?'
विराट ने अनुष्का के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जबरा फैन ने कहा- अपना भैया भौजी से...
बता दें थकान की वजह से कई कीवी खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ T20I श्रृंखला में हिस्सा नहीं लिया है. इसमें टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज एवं कप्तान केन विलियमसन का नाम प्रमुख है. इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने भी आगामी टेस्ट श्रृंखला को देखते हुए T20 श्रृंखला में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है.
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं