Pakistan A vs Bangladesh A LIVE Score, Asia Cup Rising Stars 2026 2nd Semi-Final: इमर्जिंग एशिया कप 2026 अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है. शुक्रवार को खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने टॉस जीतकर पाकिस्तान ए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में श्रीलंका ए का सामना करेगी, जिसने पहले सेमीफाइनल में भारत ए को 318 रन का लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था.
पाकिस्तान ए (प्लेइंग इलेवन): शमील हुसैन, माज़ सदाकत, शाहज़ेब खान, रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), हसन नवाज़, अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, मोहम्मद इमरान रंधावा, अहमद दानियाल, सुफयान मोकिम, अली रज़ा
बांग्लादेश ए (प्लेइंग इलेवन): सैफ हसन (कप्तान), अफीफ हुसैन, शहादत हुसैन दीपू, महमुदुल हसन जॉय, सब्बीर रहमान, महिदुल इस्लाम अंकोन (विकेटकीपर), रकीबुल हसन, एसएम महेरोब, एमडी रूबेल, रिपन मोंडोल, इकबाल हुसैन एमोन
Pakistan A vs Bangladesh A LIVE: बांग्लादेश पर बढ़ा दबाव, 24 रन पर गंवा दिए 2 विकेट
बांग्लादेश ए की शुरुआत खराब रही है और टीम ने महज 24 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं. तेज गेंदबाज अली रजा ने कप्तान सैफ हसन (2) और महमुदुल हसन जॉय (9) को पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई है. अब शहादत हुसैन दीपू और महिदुल इस्लाम अंकों पारी संभालने की कोशिश कर रहे हैं.
Pakistan A vs Bangladesh A LIVE: बांग्लादेश की पारी शुरू, कप्तान सैफ हसन पर बड़ी जिम्मेदारी
फाइनल के लिए पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ए की पारी शुरू हो चुकी है. कप्तान सैफ हसन और महमुदुल हसन जॉय ओपनिंग के लिए क्रीज पर उतरे हैं, जबकि पाकिस्तान ए की ओर से अली रजा नई गेंद के साथ अटैकिंग की शुरुआत कर रहे हैं. सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में बांग्लादेश की नजर मजबूत शुरुआती साझेदारी पर होगी.
Pakistan A vs Bangladesh A LIVE: टॉस के बाद बांग्लादेश के कप्तान का बयान
टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश ए के कप्तान सैफ हसन ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा दिख रहा है. उनका मानना है कि बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने के बाद गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, इसलिए टीम की नजर पावरप्ले में अच्छी शुरुआत पर रहेगी.
Pakistan A vs Bangladesh A LIVE: बांग्लादेश ए ने पाकिस्तान ए के खिलाफ जीता टॉस
बांग्लादेश ए ने पाकिस्तान ए के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. फाइनल में जगह बनाने की जंग में अब बांग्लादेश के बल्लेबाज टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे.