- विराट ने अनुष्का के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर
- लिखा- रेड हार्ट इमोजी के साथ 'माई रॉक'
- फैन ने कहा- 'अपना भैया भौजी से कम सुंदर नहीं है.'
टेस्ट क्रिकेट और वनडे प्रारूप में भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) की अगुवाई करने वाले 33 वर्षीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ सोशल मीडिया (Social Media) पर एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में दोनों कपल्स काफी खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीर में जहां कैप्टन कोहली चश्में में उत्सुकता भरी नजरों से देखते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं अनुष्का शर्मा भी कुछ इसी अंदाज में नजर आ रही हैं. भारतीय कप्तान ने इस तस्वीर को कू पर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'माई रॉक.' इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर की हार्ट इमोजी भी लगाई है.
विराट अनुष्का के इस तस्वीर पर उनके प्रशंसक भी अपना जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इसी कड़ी में एक यूजर ने इस तस्वीर पर अपना विचार साझा करते हुए लिखा है, 'अपना भाईया भाउजी से कम सुन्दर नहीं है.' इसके अलावा एक अन्य यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इस खूबसूरत जोड़े को शुभकामनाएं.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जल्द ही अफ्रीका रवाना होंगे ये दो युवा स्टार, इंडिया A को मिलेगी और मजबूती
बता दें भारतीय कप्तान इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं. दरअसल कोहली बीते काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में T20 वर्ल्ड कप 2021 से भारतीय अभियान के समाप्त होने के बाद न्यूजीलैंड के साथ जारी तीन मैचों की T20I श्रृंखला एवं पहले टेस्ट मुकाबले के लिए उन्हें आराम दिया गया है.
कोहली दोबारा मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से वापसी करेंगे. टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला तीन दिसंबर से सात दिसंबर के बीच मुंबई (Mumbai) स्थित वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा.
अफ्रीकी खिलाड़ी का घरेलू क्रिकेट में धमाका, एक पारी में चटकाए पूरे 10 विकेट
वहीं कोहली की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की अगुवाई 33 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करेंगे. टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर से 29 नवंबर के बीच कानपुर स्थित ग्रीन पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम (Green Park International Stadium) में खेला जाएगा.
फैंटेसी गली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20 आज
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं