विज्ञापन

'मैं सीरीज रिजल्ट से हैरान नहीं', जानें क्यों ऐसा बोले अंबाती रायुडु

दुनिया की नंबर 12 टीम आयरलैंड से 2-0 से हार के बाद कोहराम मचा हुआ है, लेकिन अंबाती रायुडु को इसमें कुछ अप्रत्याशित नजर नहीं आ रहा

'मैं सीरीज रिजल्ट से हैरान नहीं',  जानें क्यों ऐसा बोले अंबाती रायुडु
अंबाती रायुडु की हार के पीछे अपनी ही सोच है
Source: Social media

आयरलैंड की सीरीज (Ire vs Ind) अब इतिहास है, लेकिन लगा 'दाग' तमाम फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के बीच बहुत ही ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. जाहिर है कि जब परिणाम ऐसा है, तो अलग-अलग सलाह भी आएंगी, तो साथ ही सुनने को भी मिलेगा. कुछ ऐसा ही अब टीम गंभीर के साथ हो रहा है. पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडु ने  कहा है कि वह आयरलैंड में 2-0 की हार से हैरान नहीं हैं क्योंकि पिछले दिनों हाई स्कोरिंग आईपीएल के बाद विश्व चैंपियन टीम इंडिया आयरलैंड के अलग हालात के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी. डिटेल से जाने कि रायुडु ने क्या-क्या अहम बात कही. 

1. स्पॉन्जी पिचों पर खेलना हमेशा मुश्किल

रायुडु ने कहा, 'मैं वास्तव में हैरान नहीं हूं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आयरलैंड की उन परिस्थितियों के लिए पर्याप्त रूप से तैयार थे, जिससे उन्हें दो-चार होना पड़ा. आईपीएल की सपाट पिचों से हटकर थोड़ी धीमी और स्पंजी विकेटों पर खेलना हमेशा ही बहुत मुश्किल होता है. और जो कुछ भी हमें देखने को मिला, वह ज्यादा हैरानी की बात नहीं है क्योंकि यहां पर गेंद देर से सीम होती है. और पिछले दिनों आईपीएल में रनों से भरपूर पिचों पर खेलने के बाद एकदम चुनौतीपूर्ण हालात में बल्लेबाजो की तकनीकी खामियां उजागर हो गईं.'

2. तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर 

रायडू ने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी तकनीक पर बात करते हुए कहा, 'धीमी पिचों पर गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आती, वहां तिलक को गति बढ़ाने में संघर्ष करना पड़ता है. स्पिनरों के खिलाफ वह अपने पैरों का इस्तेमाल कम करते हैं और पारंपरिक तरीके से शॉट नहीं खेलते. वह स्पिनरों के खिलाफ वह  स्कवॉयर बाउंड्रियां ज्यादा बटोरने की कोशिश करते हैं.  यदि वे इस क्षेत्र में और तकनीक में सुधार करते हैं, तो गति अपने आप बढ़ जाएगी.'

3. 'सिर्फ इस वजह से ही वैभव को टीम में न लें'

युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के पदार्पण न करने के सवाल पर रायुडु ने धैर्य रखने की सलाह देते हुए कहा, 'अपने अनुभवी ओपनर्स के साथ जाना अच्छा है, जिन्होंने पूर्व में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और विश्व कप जीता है. उन्हें पर्याप्त अवसर देना बहुत महत्वपूर्ण है. वैभव अभी ड्रेसिंग रूम का अनुभव ले रहे हैं, जो उनके लिए बहुत कुछ सीखने वाला होगा. मैं उन्हें केवल इसलिए टीम में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं करूंगा क्योंकि हम कुछ मैच हार गए हैं.'

4. इंग्लैंड में भारत अच्छा खेलेगा

रायुडु ने कहा, 'आगामी इंग्लैंड सीरीज पूरी तरह से अलग होगी. मैं इस सीरीज (आयरलैंड) के नतीजों पर ज्यादा नहीं सोचूंगा क्योंकि इंग्लैंड की पिचें वहां की तुलना में कहीं बेहतर हैं और वे भारत की बल्लेबाजी शैली के अनुकूल होंगी.'

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं किया डेब्यू? कोच ने बताया कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambati Thirupathi Rayudu, India, Ireland, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com