विज्ञापन

'भारत नाकाम रहा' टीम शर्मनाक हार पर कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर भड़के संजय मांजरेकर

भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाज संजय मांजरेकर ने हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठाए हैं.

'भारत नाकाम रहा' टीम शर्मनाक हार पर कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर भड़के संजय मांजरेकर
Sanjay Manjrekar Question Gautam Gambhir

आयलैंड के खिलाफ भारत को टी सीरीज में 0-2 से मिली हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर एक बार फिर आलोचकों के निशाने पर हैं. टीम इंडिया पहली बार किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड के खिलाफ कोई सीरीज हारी है. भारत 2023 से बाद से कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज हारा है. इस बीच भारत ने 16 सीरीज खेली. या तो उसमें टीम जीती या सीरीज ड्रॉ हुई. लेकिन यह सिलसिला आयरलैंड ने रविवार को तोड़ा दिया. पहले मैच में 34 रन से हारने के बाद दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की हार के बाद पूर्व क्रिकेट संजय मांजरेकर ने गौतम गंभीर की ऑलराउंडरों की रणनीति पर सवाल उठाए हैं. 

बेलफास्ट में भारत के दूसरे टी20 में 1 रन से मिली हार के बाद संजय मांजरेकर ने भारत की हार पर गंभीर की ऑलराउंडरों पर अधिक भरोसे दिए जाने के प्लान पर सवाल उठाया. मांजरेकर की मानें तो पहले टीम में ऑलराउंडरों ज्यादा नहीं होते हैं, लेकिन गंभीर के कार्यकाल के दौरान यह बहुत है. एक्स (पूर्व ट्विटर) पर मांजरेकर ने लिखा,"पहले यह बहुत कम थे, गंभीर की अगुवाई में यह बहुत ज़्यादा है. 'ऑलराउंडर्स'. भारत को तुरंत एक मिडिल-ऑर्डर बैटर चाहिए."

मांजरेकर ने एक अन्य पोस्ट में लिखा,"यह सीरीज हमेशा आयरलैंड की क्रिकेट टीम के बजाय वहां के हालात से निपटने के बारे में थी, और भारत इसमें नाकाम रहा. अब देखते हैं कि भारत इंग्लैंड दौरे पर क्या सीख लेकर जाता है."

वहीं बतौर कप्तान अपनी पहली ही सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर ने माना कि हालात के मुताबिक ढलने के मामले में आयरलैंड ने उनकी टीम को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मेजबान टीम का खेलने का तरीका बहुत पेशेवर था और वे हालात को समझने और उसी के अनुसार खेलने में बहुत स्पष्ट थे.

रविवार को सिविल क्रिकेट क्लब में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए. इसके जवाब में भारत 153/9 का स्कोर ही बना सका.  निर्णायक मुकाबला गंवाने के बाद कप्तान अय्यर ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन हमारी बल्लेबाजी थोड़ी कमजोर रही. हम पिच के बर्ताव को समझने और सिंगल्स को डबल्स में बदलने के मामले में थोड़े पीछे रह गए. मुझे लगता है कि उस मामले में उन्होंने निश्चित रूप से हमें पीछे छोड़ दिया."

उन्होंने कहा, "यह सीरीज बहुत अच्छी नहीं रही, लेकिन उनकी (आयरलैंड) तारीफ करनी होगी कि उन्होंने कैसा खेल दिखाया. मुझे लगता है कि उन्होंने पेशेवरपन दिखाया और उन्हें पिच के बर्ताव के बारे में बहुत अच्छी समझ थी, साथ ही उनकी फील्डिंग भी शानदार थी. इसलिए उन्हें शानदार जीत के लिए बधाई."

यह भी पढ़ें: 'IPL की तरह 24-कैरेट बैटिंग पिच नहीं थी' भारत की हार पर अश्विन ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खरी

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कपः साउथ कोरिया ग्रुप स्टेज से हुआ बाहर, राष्ट्रपति बोले- जांच करेंगे, कोच ने दिया इस्तीफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ireland, Cricket, Sanjay Manjrekar, Gautam Gambhir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com