विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का स्पेशल एपिसोड, सवाल से कपिल शर्मा ने IAF ऑफिसर्स को किया ढेर

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का स्पेशल एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आने वाला है, जिसका प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसमें मोहम्मद अजीज के देशभक्ति गीत से कपिल शर्मा शो की शुरूआत करते नजर आ रहे हैं. 

स्वतंत्रता दिवस पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो का स्पेशल एपिसोड, सवाल से कपिल शर्मा ने IAF ऑफिसर्स को किया ढेर
कपिल शर्मा शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के स्पेशल एपिसोड का आया प्रोमो

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कपिल शर्मा अपना शो लेकर लौटने वाले हैं. दरअसल, 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का स्पेशल एपिसोड रिलीज किया जाएगा, जिसका प्रोमो सामने आ गया है. खास बात यह है कि इस खास एपिसोड में कपिल शर्मा ऑपरेशन सफेद सागर वेब सीरीज की टीम का वेलकम करते हुए नजर आएंगे. इसी के साथ वह एयरफोर्स के दिग्गजों और उनके परिवारों को भी हंसाते हुए मजेदार सवाल पूछते हुए दिखेंगे. प्रोमो देखने के बाद फैंस भी काफी नजर आ रहे हैं. 

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के स्पेशल एपिसोड का आया प्रोमो

नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए प्रोमो में ऑपरेशन सफेद सागर की स्टारकास्ट यानी सिद्धार्थ, जिम्मी शेरगिल, अभय वर्मा, दिया मिर्जा, प्राजक्ता कोली, मिहिर अहूजा, तारुक रैना, अरनव भसीन और अभय वर्मा नजर आ रहे हैं. वहीं होस्ट कपिल शर्मा एयरफोर्स के चीफ अमरप्रीत सिंह और एयर चीफ मार्शल बिरेंदर सिंह धनोआ (रिटायर्ड) से बात करते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि सीरीज के रियल लाइफ हीरोज हैं. 

ये भी पढे़ं- टॉक्सिक का 10 गाने का एल्बम हुआ रिलीज, फैंस हुए इस गाने के फैन, कहा- हॉलीवुड टच जबरदस्त

दिल्ली में शूट हुआ एपिसोड

खास बात यह है कि नई दिल्ली के इंडियन एयर फोर्स ऑडिटोरियम में शूट हुआ है. ट्रेलर की शुरूआत मोहम्मद अजीज के देशभक्ति गीत ए वतन तेरे लिए से होती है, जिसे कपिल शर्मा गुनगुनाते हुए नजर आते हैं. वहीं ऑडियंस से बात करते हुए पूछते हैं कौन हैं जो अपनी पत्नियों से नहीं डरते. इस सवाल पर सभी के मजेदार सवाल सुनने को मिलते हैं. इसके बाद सुनील ग्रोवर की डायमंड राजा के रोल में एंट्री होती है और वह अपनी एक्टिंग से हंसाते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा कॉमेडियन कीकू शारदा भी अपनी पंचलाइन से सभी को हैरान कर देते हैं. जबकि कपिल शर्मा अंत में आईएएफ ऑफिसर्स को ट्रिब्यूट देते हुए नजर आते हैं. 

ऑपरेशन सफेद सागर के बारे में

नेटफ्लिक्स पर हाल ही में 6 एपिसोड की वॉर ड्रामा ऑपरेशन सफेद सागर रिलीज हुई है, जिसका निर्देशन ओनी सेन ने किया है. वहीं यह 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के ऐतिहासिक हाई-एल्टीट्यूड कॉम्बैट ऑपरेशन्स पर आधारित है. 

ये भी पढ़ें- फिर हेरा फेरी से लेकर आवारा पागल दीवाना तक, जॉनी लीवर की कॉमेडी के 27 मिनट के सीन देख छूटी फैंस की हंसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Independance Day, Netflix India, Bollywood, The Great Indian Kapil Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com