विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं किया डेब्यू? कोच ने बताया कारण

असिस्टेंट कोच रयान टेन डोएशे जब भारतीय टीम के आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद मीडिया से सामने आए तो उनसे वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल हुआ कि आखिर क्यों 15 साल के बल्लेबाज को डेब्यू का मौका नहीं मिला.

वैभव सूर्यवंशी ने आयरलैंड के खिलाफ क्यों नहीं किया डेब्यू? कोच ने बताया कारण
Ryan ten Doeschate Explains Denying Vaibhav Sooryavanshi T20I Debut

भारत के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन इसके साथ ही स्पष्ट किया कि इस 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज को डेब्यू से पहले उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा जिससे टीम के अन्य खिलाड़ी गुजरे हैं. बता दें, आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए वैभव को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया था. संभावना जताई गई थी कि इस बल्लेबाज को आयरलैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और यह चर्चा का विषय रहा. 

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद जब भारतीय टीम के  सहायक कोच रयान टेन डोएशे मीडिया के सामने आए तो उनसे इसको लेकर सवाल हुआ कि आखिर वैभव को डेब्यू का मौका क्यों नहीं दिया गया. इस पर डोएशे ने कहा,"वह (सूर्यवंशी) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन संजू सैमसन भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन महीने पहले हमें विश्व कप जिताने में बहुत बड़ा योगदान दिया था."

उन्होंने कहा,"सैमसन ने आईपीएल में भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया तथा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बनाए रखना और उन्हें यह संदेश देना महत्वपूर्ण है कि हम खिलाड़ियों को टीम में लंबी अवधि तक मौका देना चाहते हैं." डोएशे ने कहा,"हम सभी वैभव को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन उन्हें भी उसी प्रक्रिया से गुजरना होगा. उनकी काबिलियत पर किसी को कोई संदेह नहीं है."

सूर्यवंशी ने आईपीएल में 776 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 230 से अधिक रहा.  वैभव आईपीएल 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के साथ साथ सीजन के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर रहे  थे. अपने इस प्रदर्शन के दम पर ही वह राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे. 

पूर्व दिग्गज गावस्कर की मानें तो वैभव को आयरलैंड दौरे पर मौका दिया जा सकता था. एक निजी चैनल से बात करते हुए भारत की हार के बाद गावस्कर ने कहा कि वैभव को दोनों मैचों में खिलाया जा सकता था. एक मैच में संजू को आराम देकर और एक मैच में अभिषेक को आराम देकर.  भारत अब 1 जुलाई से चेस्टर-ली-स्ट्रीट में शुरू होने वाली टी20 सीरीज़ के लिए इंग्लैंड जा रहा है. 

गावस्कर की मानें तो वैभव को इस सीरीज के लिए पहले ही मैच से मौका देना होगा. अगर वह इंग्लैंड दौरे पर अपना डेब्यू करते हैं, तो सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे और महान सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कपः साउथ कोरिया ग्रुप स्टेज से हुआ बाहर, राष्ट्रपति बोले- जांच करेंगे, कोच ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें: 'IPL की तरह 24-कैरेट बैटिंग पिच नहीं थी' भारत की हार पर अश्विन ने बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com