ND vs ENG, 2nd Test Day 1 Today: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान बताया कि टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. इसमें दो बदलाव मजबूरी में करने पड़े. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चोटिल होने के चलते सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. ऐसे में केएल राहुल की जगह रजत पाटीदार को शामिल किया गया है. रजत अपना डेब्यू करेंगे. वहीं कुलदीप यादव को जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा ने सभी को चौंकाते हुए सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए मोहम्मद सिराज को आदाम दिया है और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मुकेश कुमार को शामिल किया गया है, यानि भारत इस मैच में भी दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं टॉस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा,"हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. अच्छी पिच लग रही है, पिच अपना काम करेगी, हमें अच्छी क्रिकेट खेलने की जरूरत है. हैदराबाद में जो हुआ वह इतिहास है, हमें आगे बढ़ने की जरूरत है. हमने उन चीजों पर बात की है जो हमें करने की जरूरत है, अब हमें अपनी योजनाओं पर अमल करने की जरूरत है. मुझे लगा कि हमने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमारा इरादा वैसा नहीं था.' इसी तरह गेंदबाजी में दूसरी पारी में ओली पोप ने शानदार पारी खेली. चोटें खेल का अभिन्न अंग हैं, लेकिन इसीलिए हमारे पास बेंच पर बैठे लोग हैं. दो बदलाव मजबूरी में - जड़ेजा और केएल बाहर हो गए, और सिराज को आराम दिया गया है. हमारे पास मुकेश, कुलदीप और रजत पाटीदार हैं जो डेब्यू कर रहे हैं."
वहीं बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है. यह फैसला सीरीज की अवधि और हाल के दिनों में उनके द्वारा खेली गई क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए लिया गया. वह राजकोट में तीसरे टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. अवेश खान दूसरे टेस्ट के लिए टीम में दोबारा शामिल हो गए हैं.
UPDATE: Mr Mohd. Siraj has been released from the India squad for the second Test against England in Vizag.
— BCCI (@BCCI) February 2, 2024
The decision was taken keeping in mind the duration of the series and the amount of cricket he has played in recent times.
He will be available for selection for the…
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन
यह भी पढ़ें: Ranji Trophy: टेस्ट में 300 से अधिक विकेट लेने वाला यह गेंदबाज लौटा प्लेइंग XI में, मचा सकता है कोहराम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं