दिल्ली के लिए मौजूदा रणजी सीजन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. एलिट ग्रुप डी में मौजूद दिल्ली की टीम ने तालिका में सातवें स्थान पर है. दिल्ली के चार मैचों में सिर्फ एक जीत है. लेकिन शायद अब दिल्ली की किस्मत पलट सकती है. अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा शुक्रवार से पालम मैदान में शुरू होने वाले पांचवें रणजी ट्राफी ग्रुप डी मैच में बड़ौदा के लिए दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में खेलने उतरेंगे. 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत दिल्ली के घरेलू मैच में खेलने को तैयार हैं और वह प्रिंस यादव की जगह उतरेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पालम के एयर फोर्स मैदान की पिच सपाट है लेकिन दिल्ली की सर्दी और बारिश से हुई नमी से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. अगर धूप नहीं निकली तो पिच की नमी से इशांत के साथ नवदीप सैनी और हिमांशु चौहान को मदद मिलेगी. इशांत की मौजूदगी से युवा कप्तान हिम्मत सिंह को फैसले करने में मदद मिल सकती है. वह पुडुचेरी के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे लेकिन वह पहले मैच में मिली हार की भरपायी करना चाहेंगे.
यह मैच फिरोजशाह कोटला पर खेला जाना था लेकिन इसे महिला प्रीमियर लीग के लिए तैयार किया जा रहा है. मोहाली में उत्तराखंड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करने वाली जीत से दिल्ली का मनोबल बढ़ा होगा और हिम्मत सिंह की अगुआई वाली टीम के लिए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने का मौका है बशर्ते वह बड़ौदा के खिलाफ मैच से लेकर लगातार तीन जीत दर्ज करे.
उत्तराखंड के खिलाफ दूसरी पारी में 14 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद हिम्मत ने 194 रन की मैच विजयी पारी खेली थी लेकिन हर बार ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती. दिल्ली की टीम मौसम के खुलने की उम्मीद लगाये होगी ताकि यह बल्लेबाजी के लिए मुफीद हो और मेजबान टीम के बल्लेबाज उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करें.
पिछले मैच में उप कप्तान आयुष बडोनी को 15 खिलाड़ियों की टीम से बाहर कर दिया गया था और उनकी जगह क्षितिज शर्मा का विवादास्पद चयन किया गया जो आठ और शून्य बनाकर विफल रहे जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि वह प्लेइंग इलेवन में अपना स्थान बरकरार रख पाते हैं या नहीं.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में 13 महीने बाद इस खिलाड़ी की वापसी संभव, जानिए कैसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं