Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे टेस्ट (Ind v Eng 2nd Test) के पहले दिन अब स्टार का दर्जा हासिल कर चुके लेफ्टी यशस्वी जायसवाल (नाबाद 179 रन, 257 गेंद, 17 चौके, 5 छक्के) ने दिखाया कि वह अब सुपरस्टार बनने की राह पर हैं. समय गुजरने के साथ ही प्रबंधन का भरोसा और फैंस की संख्या में इजाफा कर रहे जायसवाल ने एक ऐसी पारी खेली जिसे भारतीय फैंस लंबे समय तक तक याद रखेंगे ही, साथ ही यह पारी मुकाबले में खासी निर्णायक साबित हो सकती है. मैच के बाद जायसवाल (#Jaisball) ने अपनी नाबाद पारी के कुछ खास पहलुओं के बयां करते हुए दूसरे दिन के प्लान का खुलासा किया.
यह भी बढ़ें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जायसवाल ने कहा कि मैं सत्र दर सत्र बल्लेबाजी करना चाहता था. जब मेहमान बॉलर अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, तो मैं वह स्पेल गुजारना चाहता था. शुरुआत में पिच में नमी थी. और इसमें स्पिन और उछाल दोनों ही थे. वहीं, पेसर को थोड़ी सीम भी मिल रही थी. लेफ्टी बल्लेबाज ने कहा कि मैं ढीली गेंदों को स्कोर में तब्दील करना और आखिर तक खेलना चाहता था.
दूसरे दिन की रणनीति पर जायसवाल ने कहा कि फिलहाल मेरी प्राथमिकता कल (शनिवार) के लिए उबारना है. सुबह पिच ने अलग तरह का बर्ताव किया. शुरुआत में इसमें नमी थी और फिर यह एकदम व्यवस्थित हो गई. पुरानी गेंद के साथ इसमें थोड़ा उछाल भी था. राहुल और रोहित भाई मुझे भरोसा देते रहे और उन्होंने इसे एक बड़ी पारी में तब्दील करने और आखिर तक खेलने के लिए कहा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं