विज्ञापन

नंबर 1 गैरी सोबर्स, नंबर 3 बेन स्टोक्स, कपिल देव से आगे इमरान खान, जैक कैलिस ने चुने दुनिया के 10 महानतम ऑलराउंडर

दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर रहे जैक कैलिस ने ऐसे 10 ऑलराउंडरों का चुनाव किया है जिसे वो सबसे महान खिलाड़ी मानते हैं ,

नंबर 1 गैरी सोबर्स, नंबर 3 बेन स्टोक्स, कपिल देव से आगे इमरान खान,  जैक कैलिस ने चुने दुनिया के 10 महानतम ऑलराउंडर
जैक कैलिस की ऑलटाइम ऑलराउंडर लिस्ट: सोबर्स नंबर-1, कपिल देव सातवें और जडेजा दसवें स्थान पर
X (formerly Twitter)

दुनिया के महान ऑलराउंडर रहे जैक कैलिस ने दुनिया के 10 बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडरों का चुनाव किया है. कैलिस ने नंबर 1 पर वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर सर गारफील्ड सोबर्स को रैंक किया है. इसके बाद नंबर 2 पर कैलिस ने पाकिस्तान के इमरान खान को जगह दी है. नंबर 3 पर कैलिस की पसंद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स बने हैं. इसके बाद नंबर 4 पर कैलिस ने इंग्लैंड के एंड्रयू फ्लिंटॉफ को जगह दी है इसके बाद नंबर 5 पर कैलिस की पंसद इंग्लैंड के ही सर इयान बॉथम बने हैं .

इसके साथ-साथ कैलिस ने खुद को दुनिया का नंबर 6 ऑलराउंडर करार दिया है. नंबर 7 पर कैलिस की पसंद भारत के कपिल देव हैं. नंबर 8 पर शॉन पॉलक तो वहीं नंबर 9 पर कैलिस ने सर रिचर्डस हेडली को जगह दी है. इसके बाद नंबर 10 पर कैलिस की पसंद भारत के सर रविंद्र जडेजा हैं. 

जैक कैलिस ने  दुनिया के 10 बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडरों में भारत से दो खिलाड़ियों का चुनाव किया है तो वहीं सबसे ज्यादा इंग्लैंड के खिलाड़ी को अपनी इस खास लिस्ट में शामिल किया है. कैलिस ने इंग्लैंड से 3 खिलाड़ियों को जगह दी है. पाकिस्तान से एक, वेस्टइंडीज से एक और साउथ अफ्रीका से दो खिलाड़ियों का चुनाव बेस्ट ऑलराउंडरों की लिस्ट रखा है.

गैरी सोबर्स नंबर 1 ऑलराउंडर

गैरी सोबर्स दुनिया के ऐसे इकलौते ऑलराउंडर हैं जिनके नाम एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा दर्ज है. सोबर्स ने अपने टेस्ट करियर में 365 रन की पारी भी खेली है. टेस्ट में उनके नाम 8032 रन और 235 विकेट दर्ज है. टेस्ट में सोबर्स का औसत लगभग 78 का रहा है. वहीं, 26 शतक और 30 अर्धशतक जमाने में सफल रहे हैं. गैरी सोबर्स के बाद ऐसा ऑलराउंडर काफी कम देखने को मिला है जिसने बैट और बल्ले दोनों से बराबर परफॉर्मेंस किया है. इस कारनामें में उनसे करीब केवल जैक कैलिस ही आ पाए हैं. 

यह भी पढ़ें | IND vs PAK U19 LIVE Score: उस्मान-हयाम का इरादा साफ, शुरुआती ओवरों में ही लगाई चौंको की झड़ी

यह भी पढ़ें | बुमराह-स्टार्क नहीं, लसिथ मलिंगा नंबर-1, डेमियन फ्लेमिंग ने चुने T20 इतिहास के टॉप-5 सबसे महान तेज गेंदबाज

यह भी पढ़ें | कुलदीप यादव OUT, गुरनूर बराड़ IN, न्यूजीलैंड के खिलफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में बदलाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacques Kallis, Imran Ahmad Khan Niazi, Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com