Suryakumar Yadav After Win 2nd T20I vs BAN: भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश को यहां 86 रन से शिकस्त देकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इक्कीस साल के रेड्डी (Nitish Reddy) ने 34 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और सात शानदार छक्के जड़े जबकि रिंकू (Rinku Singh) ने 29 गेंद की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाये. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 221 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 135 रन पर रोक दिया.
INDIA DOMINATING UNDER CAPTAIN SURYA ERA. 💪 pic.twitter.com/vdtVWnZ6dq
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 9, 2024
जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा
मैं ऐसी स्थिति चाहता था, मैं अपने (5,6,7) नंबर के बल्लेबाजों को ऐसी स्थिति में देखना चाहता था. उन दोनों (Suryakumar Yadav on Riknu Singh and Nitish Reddy) (रिंकू और नितीश) के लिए खुश हूं. उन्होंने बिल्कुल वैसी ही बल्लेबाजी की जैसी मैं चाहता था. आपको वहां जाकर अपनी क्षमता दिखानी होती है. बस जर्सी बदल जाती है, बाकी सब वही रहता है. मैं देखना चाहता था कि अलग-अलग गेंदबाज अलग-अलग परिस्थितियों में क्या कर सकते हैं. क्या वे मुझे मुश्किल ओवर दे सकते हैं. कभी हार्दिक गेंदबाजी नहीं करेंगे, कभी वाशिंगटन गेंदबाजी नहीं करेंगे इसलिए देखना चाहता था कि खिलाड़ियों के पास क्या है, मैं इससे वाकई खुश हूं. यह उनका दिन था, मैंने सोचा कि उन्हें इसका आनंद लेने दें और इसे बड़ा बनाएं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
मैच में हुआ ये हाल
बांग्लादेश के लिए इस फार्मेंट में अपनी आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेल रहे महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन का योगदान दिया. उन्होंने 39 गेंद की पारी में तीन छक्के लगाये बल्ले से कमाल करने के बाद रेड्डी ने दो विकेट भी चटकाये. वरुण चक्रवर्ती को भी दो सफलता मिली. रेड्डी और रिंकू के अलावा हरफनमौला हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने 19 गेंद में 32 रन का योगदान देकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया.
बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट लिये. तंजिम हसन और मुस्तफिजुर रहमान को भी दो-दो सफलता मिली लेकिन दोनों काफी महंगे रहे. रिशाद हुसैन ने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाये. भारत ने सीरीज का पहला मैच सात विकेट से जीता था. सीरीज का तीसरा मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जायेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं