IND vs BAN 2nd T20I: टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 क्रिकेट में एक नया अध्याय लिख रही है. बांग्लादेश (IND vs BAN 2nd T20I) के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. टीम इंडिया पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ सात विकेट से जीत हासिल करने में सफल रही थी तो वही दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने 86 रनों से मुकाबला जीत लिया. इससे पहले दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंबाज़ी करने का फैसला किया. शुरुआत में बांग्लादेश के पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला सही साबित होता हुआ नज़र आ रहा था, लेकिन जब टीम इंडिया 41 रन के भीतर पॉवरप्ले के दौरान टॉप तीन बल्लेबाज़ पवेलियन लौट गए थे.
92 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ कुछ ऐसा
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया जो की पहली बार 92 सालों के इतिहास में हुआ. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 मुकाबले में सात गेंदबाज़ो से गेंदबाज़ी कराया जिसमे (अर्शदीप सिंह, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग और अभिषेक शर्मा) को गेंदबाज़ी करने का मौक़ा दिया, और इन सभी ने कम से कम एक विकेट लिया.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

Photo Credit: ANI
ये भारतीय टीम के 92 सालों के इतिहास में ये पहला मौका था जब किसी भी फॉर्मेट में एक पारी में सात गेंदबाज़ों ने गेंदबाज़ी की और एक एक विकेट लिया, टीम इंडिया ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय मुकाबला 1932 में खेला था लेकिन आज तक ये कारनामा क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में कभी नहीं हुआ था, ये अनोखा कारनामा टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ़ चार बार और वनडे में 10 बार हासिल की गई हैं, वहीं टी 20 क्रिकेट में भारत ये उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी टीम है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं