विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2022

Ind Vs Ban: पहले मुकाबले में हार के बाद दूसरे वनडे में होंगे बदलाव, ऐसी होगी भारतीय प्लेइंग XI

टीम इंडिया (Team India) पहले वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 41.2 ओवर में 186 रन ही बना पाई थी, जिसमें ओपनिंग से हटकर पांचवे नंबर पर बैटिंग करते हुए के एल राहुल ने 70 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी.

Ind Vs Ban: पहले मुकाबले में हार के बाद दूसरे वनडे में होंगे बदलाव, ऐसी होगी भारतीय प्लेइंग XI
फिटनेस को लेकर अपडेट का इंतजार

Ind vs Ban 2nd Odi: बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय टीम बुधवार को ढ़ाका में वनडे सीरीज का दुसरा मुकाबला खेलेगी, लेकिन इस बीच टीम इंडिया में दूसरे मुकाबले की प्लेइंग 11 (Ind Vs Ban Playing 11) में बदलाव के संकेत आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय टीम के आलराउंडर  शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के खेलने पर संशय बरक़रार है. शार्दुल ठाकुर को निगल होने की खबर आ रही है. अगर शार्दुल दूसरे मुकाबले से बाहर होते हैं तो टीम में आलराउंडर के तौर पर एक खिलाड़ी की कमी खलेगी. टीम इंडिया में दूसरे वनडे में  बदलाव के खबर के बीच टीम में अक्षर पटेल (Axar Patel) को शामिल किये जाने की भी खबर हैं, लेकिन फ़िलहाल टीम प्रबंधन उनके फिटनेस को लेकर कोई अपडेट नहीं दे पाई है. टीम इंडिया पहले वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 41.2 ओवर में 186 रन ही बना पाई थी, जिसमें ओपनिंग से हटकर पांचवे नंबर पर बैटिंग करते हुए के एल राहुल ने 70 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली थी. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने जद्दोजहद करते हुए 46 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना कर एक विकेट शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया था. तीन वनडे मैचों की सीरीज में अब बांग्लादेश की टीम 1-0 से आगे चल रही है.

दूसरे वनडे के लिए संभावित भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (c), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद / अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर / उमरान मलिक, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन 

ये भी पढ़े-

* पाकिस्तान की हार ने World Test Championship में किया उलटफेर, अब भारत पहुंच सकता है फाइनल में, जानें क्या है पूरा समीकरण

* टेस्ट डेब्यू के लिए ऐसे कमर कस रहे हैं सूर्यकुमार यादव, इस टूर्नामेंट के जरिए पेश करेंगे दावेदारी

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबरों के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Bangladesh, Kannaur Lokesh Rahul, Rohit Gurunath Sharma, Shardul Narendra Thakur, Axar Rajeshbhai Patel, Bangladesh Vs India 2022/23, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com