विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2023

IND vs AUS: Rohit Sharma ने इसे ठहराया 'हार' का जिम्मेदार, 'अगर हम अंतिम...'

Rohit Sharma Post Match Presentation IND vs AUS: टीम इंडिया को तीसरे और अंतिम वनडे में आस्ट्रेलिया से मिली हार.

IND vs AUS: Rohit Sharma ने इसे ठहराया 'हार' का जिम्मेदार, 'अगर हम अंतिम...'
Rohit Sharma

Rohit Sharma Post Match Presentation IND vs AUS: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में आस्ट्रेलिया से मिली 21 रन की हार के लिये अपनी बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया (Rohit Sharma Pc) जिसकी वजह से टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-2 से गंवा दी. रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि लक्ष्य बड़ा था. विकेट दूसरी पारी में हालांकि थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया था. पर मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की। साझेदारियां महत्वपूर्ण होती हैं और आज हम इन्हें बनाने में असफल रहे. ''

उन्होंने कहा, ‘‘हम जिस तरह से आउट हुए, वह निराशाजनक रहा. हम इसी तरह के विकेट पर खेलते हुए बड़े हुए हैं. कभी कभार आपको खुद को मौका देना होता है. '' रोहित (Rohit Sharma on Team India Batting) ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण था कि एक बल्लेबाज (Rohit Sharma on Suryakumar yadav) अंत तक खेलता रहे, लेकिन हम सभी अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे थे। पर ऐसा हुआ नहीं. हमने जनवरी से नौ वनडे खेले हैं, हम उनसे काफी सकारात्मक चीजें ले सकते हैं. यह पूरी टीम की हार है. ''

एडम जम्पा (Adam Zampa man of the match) ने 45 रन पर चार विकेट लेकर भारत के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया, उन्हें ‘प्लेयर आफ द मैच' चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यहां सफलता मिली है. यहां आकर खेलना बड़ी चुनौती है. एशटन एगर ने मैच का रूख बदल दिया. '' वहीं मिचेल मार्श को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया जिन्होंने तीन मैचों में 194 रन बनाये.

ये भी पढ़ें-

*IND vs AUS: DRS रिव्यु के लिए Rohit के सामने जिद करने लगे Kuldeep Yadav, फिर कप्तान का माथा ठनक गया, Video

* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती टीम बनी

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Australia, Rohit Parmod Sharma, Suryakumar Ashok Yadav, Virat Kohli, Hardik Himanshu Pandya, Sanju Viswanath Samson, Axar Rajeshbhai Patel, Mohammad Shami Ahmed, India Vs Australia 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com