विज्ञापन

बजट पेश होने से पहले LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए रेट

19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज, 1 फरवरी से 49 रुपये महंगा हो गया है. दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम आज से 1740.50 रुपये हो गए हैं.

बजट पेश होने से पहले LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए रेट
  • तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 फरवरी से वृद्धि की है
  • 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 49 रुपये की वृद्धि हुई है
  • दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1740.50 रुपये हो गई है
नई दिल्‍ली:

बजट 2026 पेश होने से पहले ही LPG गैस सिलेंडर महंगा हो गया है. तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की गई है. 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज, 1 फरवरी से 49 रुपये महंगा हो गया है. दिल्ली में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम आज से 1740.50 रुपये हो गए हैं. हालांकि, 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

घरेलू LPG सिलेंडर के नहीं बढ़े दाम

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें आखिरी बार 8 अप्रैल 2025 को बदलाव हुआ था. 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 853 रुपये हैं. बता दें कि पेट्रोलियम मार्केटिंग से जुड़ी सरकारी कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं. इसके बाद दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.  

ये भी पढ़ें :- CNG, LPG सिलेंडर से लेकर FASTag में 1 फरवरी से होंगे यह चेंज, जानिए अगले महीने होने वाले 3 बड़े बदलावों के बारे में

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों के घर का बजट भी बढ़ सकता है. दरअसल, सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का खर्च बढ़ जाएगा. होटलों और ढाबों में खाना बनाने के लिए बड़े सिलेंडर का ही इस्‍तेमाल होता है. इन ढाबे वालों का खर्च बढ़ेगा, तो यह अपने सामान के रेट बढ़ाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. ऐसे में आम लोगों की जेब पर इसका असर देखने को मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और बाजार की अन्य स्थितियों को देखते हुए ये दाम बढ़ाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें :- गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में पैसे ज्यादा लिए जाएं तो कहां शिकायत करें? जान लें जरूरी बात

लेखक के बारे में
img
तिलकराज
Deputy News Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Gas Cylinder Rate, Gas Cylinder Price, Budget 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com