विज्ञापन

Rain in Delhi: दिल्ली NCR को फिर बारिश ने भिगोया, 3 दिन कहां-कहां बरसेंगे बदरा, जानें यूपी-बिहार से पंजाब तक हाल

Rain Alert in Delhi: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गुरुग्राम तक बारिश होने की चेतावनी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे उत्तर भारत में बरसात का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी.

Rain in Delhi: दिल्ली NCR को फिर बारिश ने भिगोया, 3 दिन कहां-कहां बरसेंगे बदरा, जानें यूपी-बिहार से पंजाब तक हाल
Delhi Weather News
  • दिल्ली एनसीआर में 31 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बादल छाने का दौर शुरू हुआ है
  • अगले तीन दिनों तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी
  • मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 2 से 6 फरवरी तक घने बादल छाए रहने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर को आज फिर बारिश का नया दौर शुरू हो गया है. 23 और 27 जनवरी को हुई बरसात के बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तीसरी बार मौसम बदला. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में 31 जनवरी की रात से ही बादल छाए थे. उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में भी ये बेमौसम बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन बरसात का दौर जारी रहेगा. बिजली चमकने के साथ बादल गरजने की चेतावनी भी जारी की गई है. 

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर अफगानिस्तान और पाकिस्तान से सटे हिमालय क्षेत्र में नया वेदर डिस्टरबेंस सक्रिय हुआ है. इस कारण पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल  रही है.मध्य पाकिस्तान से लेकर उत्तर पश्चिम भारत में इस दौरान दो-तीन दिनों तक सुबह से लेकर रात तक बारिश हो सकती है. चिंता की बात है कि 2 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. 5 फऱवरी को फिर से उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा जो बूंदाबांदी बारिश लाएगा. 

दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि 1 फरवरी को बजट के दिन दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं सुबह के वक्त चलेंगी. साथ ही दो से तीन बार बारिश पूरे एनसीआर में देखने को मिलेगी. सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी कुछ इलाकों में हो सकता है.दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि 2 फरवरी से 6 फरवरी तक भी ऐसे ही घने बादल दिल्ली एनसीआर के आसमान में मंडराते रहेंगे. 

यूपी से पंजाब-हरियाणा तक बारिश

1 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 1 और 2 फरवरी को गरज चमक के साथ तेज हवाओं के अलावा बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. पंजाब-हरियाणा चंडीगढ़ में 1 फरवरी को, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 1 से 3 फरवरी तक बरसात होने का अनुमान है. राजस्थान में 31 और 1 फरवरी को बारिश के साथ ओले गिरने और मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की चेतावनी है.

Delhi Weather News

Delhi Weather News

उत्तर प्रदेश में दो दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के 50 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट है. लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, देवरिया समेत पूरे इलाके में बारिश होगी. उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, आजमगढ़, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, फतेहपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, आगरा से लेकर बरेली, मेरठ, हमीरपुर, इटावा में कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम होगी. 

दिल्ली में एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

  • 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 6.6 से 8 डिग्री के बीच बना रहेगा, अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री
  • 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री, अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री
  • 3 फरवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच
  • 4 फरवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच
  • 5 फरवरी को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच
  • 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच
     

Rain Alert: आज से 4 दिन झमाझम बारिश, दिल्ली NCR में फिर लौटेगी बारिश, हिमालय में उठा नया बवंडर

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

पूरे उत्तर भारत में बारिश, पंजाब-हरियाणा में कोहरे, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर मे हो रही बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में शीत लहर का दौर अभी जारी रहेगा. तापमान अभी 6 से 8 डिग्री के बीच बना रहेगा. सुबह के वक्त ज्यादा गलन महसूस होगी. हालांकि दिल्ली में बारिश तो रहेगी, लेकिन शीत लहर का प्रकोप कम रहेगा. न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा. इससे सुबह के वक्त गलन कम महसूस होगी. 

ये भी पढ़ें - इस वीकेंड पहाड़ों पर जाने के लिए बैग पैक कर रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें, वरना पछताएंगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com