World Test Championship Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच लंदन के 'द ओवल' में खेला जाएगा. इस बार का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप कुछ अलग होगा. दरअसल, आईसीसी ने 1 जून से प्लेइंग कंडीशन में बदलाव किए हैं. जिसके कारण इस बार का यह फाइनल मुकाबला दिलचस्प होने वाला है. बता दें 2021 में जब पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया था तो भारत को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था. इस बार भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी. वहीं, आईसीसी ने 1 जून से प्लेइंग कंडीशन में भी कई बदलाव किए हैं, यानी इस बार WTC का फाइनल कई बदलावों के साथ खेला जाएगा.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
'सॉफ्ट सिग्नल' का नहीं होगा इस्तेमाल
इस बार आईसीसी (ICC) ने प्लेइंग कंडीशन में जो सबसे बड़ा बदलाव किया है वह है 'सॉफ्ट सिग्नल' का इस्तेमाल नहीं करना. बता दें कि आईसीसी ने फैसला किया है कि अब 'सॉफ्ट सिग्नल' का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. यानी थर्ड अंपायर के पास जाने से पहले जो मैदानी अंपायर होते थे, वो पहले अपना फैसला सुनाते थे. उसके बाद थर्ड अंपायर अपना फैसला देते थे. लेकिन इस बार फैसला थर्ड अंपायर के पास जाएगा. 1 जून से यह नियम इंटरनेशनल क्रिकेट में लागू हो चुका है.
'फ्लड लाइट्स' में भी हो सकता है मुकाबला
यदि बारिश के कारण रोशनी खराब हो तो 'फ्लड लाइट्स' का इस्तेमाल कराकर अंपायर खेल को करा सकते हैं. वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए एक दिन का 'रिजर्व डे' भी रखा गया है.
हेलमेट के लिए भी बनाया गया है नियम
आईसीसी (ICC) ने अब जोखिम भरे फील्डिंग पोजीशन में हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है. शॉर्ट लेग या सिली पॉइंट पर जब कोई फील्डर फील्डिंग कर रहा हो तो उसे भी वहां अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनना होगा. इसके अलावा तेज गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाज को, स्टंप के करीब खड़े विकेटकीपर को हेलमेट पहनना ही होगा.
'फ्री हिट' को लेकर भी बदले नियम
अब 'फ्री हिट' को लेकर भी नियम बदले गए हैं, यदि फ्री हिट वाली गेंद स्टंप पर लगती है और बैटर भागकर रन ले लेता है तो वह रन स्कोर में जुड़ जाएगा. यानि बल्लेबाज बोल्ड होने के बाद भी रन भागकर रन ले सकता है.
ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर
रिजर्व: मिच मार्श, मैट रेनशॉ
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, ईशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव
रिजर्व खिलाड़ी : यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव
IND vs AUS: बारिश के कारण WTC Final रद्द हुआ या ड्रा हुआ तो कौन सी टीम बनेगी चैंपियन
--- ये भी पढ़ें ---
* 'ओ हीरो...', रिंकू सिंह का 'सिक्स पैक एब्स' वाला अवतार, शुभमन गिल की बहन के रिएक्शन ने मचाई खलबली
* आखिरी गेंद पर अजब ड्रामा, गेंदबाज को यकीन करना हुआ मुश्किल, T20 में ऐसा रोमांच नहीं देखा होगा, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं