WTC Final IND vs AUS: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून को 'द ओवल' में खेला जाएगा. बता दें कि टेस्ट मैच 7 से 11 जून के बीच यह फाइनल खेला जाने वाला है. दोनों टीमों के खिलाड़ी जमकर अभ्यास करना शुरू कर चुके हैं. लेकिन लंदन के 'द ओवल' में बारिश हुआ और मैच का परिणाम नहीं निकल पाया तो क्या होगा, इसको लेकर फैन्स के जेहन में सवाल है. बता दें कि 7 से 11 जून के बीच यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेला जाएगा. आईसीसी ने इसके लिए एक दिन का रिजर्व डे भी रखा है. ऐसे में जानते हैं कि अगर बारिश ने खेल बिगाड़ तो WTC का चैंपियन किसे बनाया जा सकता है. WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे IND -AUS के बीच का फाइनल, पूरी टीम, लाइव टेलीकास्ट और कौन होगा अंपायर, जानें सबकुछ
बारिश के कारण नहीं निकल पाया परिणाम तो क्या होगा, कौन सी टीम बनेगी विजेता
बता दें कि अगर बारिश के कारण टेस्ट मैच का परिणाम नहीं निकल पाया तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. वैसे, टेस्ट मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. बता दें कि आईसीसी ने पहले ही साफ कर दिया था कि खिताबी मुकाबले के ड्रॉ या टाई होने पर दोनों टीमों को ही विजेता घोषित किया जाएगा.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बराबर प्राइज मनी बांट दी जाएगी
बारिश के कारण परिणाम नहीं निकल पाया तो दोनों टीमों में पुरस्कार राशि बांट दी जाएगी. बता दें कि टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (13 करोड़ रुपए से अधिक की राशि) तो उपविजेता टीम को 8 लाख डॉलर (साढ़े 6 करोड़ रुपए) मिलेंगे. यदि मैच ड्रा रहा तो दोनों टीमों को साढ़े 6 करोड़ रुपए मिलेंगे.
रिजर्व डे का कैसे होगा प्रयोग
आईसीसी के अनुसार यदि खेल के दिन में बारिश आती है और तय ओवर से कम का ही खेल हो पाता है और टेस्ट मैच आखिरी दिन तक जाती है. लेकिन मैच का परिणाम नहीं निकाल पाता है, तब अंपायर खेल को रिजर्व डे में ले जा सकते हैं. अगर 5 रेगुलर डे में ही हार, जीत, ड्रॉ या टाई का फैसला निकलता है, तो मैच रिजर्व डे में नहीं जाएगा. रिजर्व डे का उपयोग तभी किया जाएगा जब प्रत्येक दिन में तय ओवर से कम का खेल होता है तो रिजर्व डे के दिन बचे हुए ओवर का उपयोग किया जाएगा. ICC के अनुसार रिजर्व डे को लेकर रेफरी फैसला लेंगे, वे समय को लेकर किसी भी तरह की दिक्कत होने पर दोनों टीम को इसके बारे में जानकारी देंगे और बताएंगे कि रिजर्व डे को किस प्रकार इस्तेमाल किया जा सकता है. रिजर्व डे होगा या नहीं और कितनी देर का होगा, इसके बारे में रेफरी रेगुलर डे के 5वें दिन मैच खत्म होने से एक घंटे पहले बताएंगे.
पिछली बार 'रिडर्व डे' पर भी खेला गया था फाइनल
पिछली बार जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला गया था तो फाइनल का फैसला रिजर्व डे के दिन हुआ था. दरअसल, 2 दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाया था, जिसके कारण रिडर्व डे के दिन एक दिन का खेल खेला गया था. न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेले गए पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कुल 190 ओवर ही फेंके गए थे. भारत को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया था.
अपडेटेड ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (c), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (wk), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (वीसी), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर
स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिच मार्श, मैथ्यू रेनशॉ
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, इशान किशन (wk)
स्टैंडबाय खिलाड़ी: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव
--- ये भी पढ़ें ---
* भारत-ऑस्ट्रेलिया में से कौन सी टीम जीतेगी WTC Final 2023, वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी
* WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे IND -AUS के बीच का फाइनल, पूरी टीम, लाइव टेलीकास्ट और कौन होगा अंपायर, जानें सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं