विज्ञापन

आज होगा फैसला! U19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, पिच रिपोर्ट में छिपा है विनर का राज!

एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है. अल अमीरात की पिच पर टॉस अहम भूमिका निभा सकता है. जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन.

आज होगा फैसला! U19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, पिच रिपोर्ट में छिपा है विनर का राज!
भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाड़ी

एशियन क्रिकेट काउंसिल अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज (14 नवंबर 2026) अल अमीरात में खेला जाएगा. खिताबी जंग में भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीम आमने-सामने है. फाइनल मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका चमचमाती हुई ट्रॉफी पर कब्जा होगा. अहम मुकाबले से पहले हर किसी की नजर पिच पर टिकी हुई है. क्योंकि संपन्न हुए मुकाबलों में टॉस ने अहम भूमिका निभाई है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है. जारी टूर्नामेंट में देखा गया है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना काफी सफल रहा है. ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि शुरुआत में पिच पर नमी होती है. जिसका फायदा तेज गेंदबाजों ने खूब उठाया है. बल्लेबाजों को अब तक पहली पारी में नई गेंद का सामना करना खासा मुश्किल रहा है. 

वहीं बात करें दूसरी पारी के बारे में तो पहली पारी के अपेक्षा दूसरी पारी में हालात काफी स्थिर हो जाते हैं. बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में आसानी हुई है. यही प्रमुख वजह है कि फाइनल मुकाबले में टॉस की भूमिका को काफी अहम माना जा रहा है. 

मौसम का मिजाज 

अल अमीरात के मौसम के बारे में बात करें तो बारिश की संभावना न के बराबर है. मुकाबले के दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस पास रह सकता है, जो कि क्रिकेट के लिहाज से काफी अच्छा है. 

फाइनल मुकाबले के लिए भारत और पाकिस्तान अंडर-19 टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत अंडर-19 टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशवर्धन सिंह चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनाल चौहान, मोहित उल्वा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल और ईशान सूद. 

पाकिस्तान अंडर-19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, रिजवानुल्लाह, अली रजा, मोहम्मद सय्याम और नकाब शफीक. 

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी की तैयारी तेज, CM योगी को दिया कार्ड, लखनऊ में होगा ग्रैंड वेडिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com