विज्ञापन

रिंकू सिंह की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी की तैयारी तेज, CM योगी को दिया कार्ड, लखनऊ में होगा ग्रैंड वेडिंग

रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली है. शादी की तैयारियों के बीच रिंकू के परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया है. जानिए दोनों की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई थी.

रिंकू सिंह की सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी की तैयारी तेज, CM योगी को दिया कार्ड, लखनऊ में होगा ग्रैंड वेडिंग
रिंकू सिंह के परिवार ने यूपी CM योगी आदित्यनाथ को दिया शादी का न्योता

भारतीय टीम में वापसी के लिए जोर लगा रहे स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जिसके के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है. जारी तैयारियों के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. रिंकू के परिवार वालों ने प्रदेश के मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ को भी शादी का निमंत्रण दिया है. स्टार क्रिकेटर की मां बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह ने व्यक्तिगत रूप से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जाकर सीएम योगी को शादी का कार्ड दिया है.

रिंकू सिंह की होने वाली दुल्हनिया का नाम प्रिया सरोज है, जो कि मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. दोनों शख्स चार दिसंबर को विवाह के बंधन में बंधने वाले हैं. लखनऊ में होने वाले इस विवाह में केवल खिलाड़ी ही नहीं राजनीति जगत की भी कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं. रिंकू और प्रिया लखनऊ के रामाडा होटल में सात फेरे लेंगे. 

आठ जून 2025 को हुई थी सगाई

इससे पहले पिछले साल आठ जून को रिंकू और प्रिया की सगाई हुई थी. रस्मो-रिवाज लखनऊ के द सेंट्रम होटल में पूरा हुआ था. अब करीब डेढ़ साल बाद उनकी शादी होने जा रही है. 

कैसे शुरू हुई रिंकू और प्रिया की प्रेम कहानी?

प्रिया के साथ सगाई के बाद एक इंटरव्यू के दौरान रिंकू ने बताया था कि उनकी लव स्टोरी की शुरुआत कोविड-19 महामारी के दौरान हुई थी. उन्होंने प्रिया की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर एक फैन पेज के माध्यम से देखी थी. शुरुआत में वह प्रिया से बात करने को लेकर झिझक रहे थे. मगर जब उन्होंने देखा कि प्रिया ने उनकी कुछ तस्वीरों को लाइक किया है, तो उन्होंने उनको मैसेज किया. सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे रोज के संवाद में बदल गया. 

रिंकू ने कहा, 'कोविड के दौरान जब आईपीएल मुंबई में खेला जा रहा था. उस दौरान मैंने एक फैन पेज पर उनकी तस्वीर देखी थी. जिसमें वह किसी गांव में वोटिंग कार्यक्रम से जुड़ी थीं. मुझे लगा कि वह मेरे लिए बिल्कुल सही हैं. मगर पहली बार मैसेज करते समय मैं झिझक रहा था. जब उन्होंने मेरी कुछ तस्वीरों को लाइक किया तो मैंने उन्हें मैसेज किया और यहीं से हमारी कहानी शुरू हुई. इसके बाद हम नियमित रूप से बात करने लगे. यहां तक कि मैचों से पहले भी हमारी बातचीत होने लगी. 2022 में मुझे पहली बार एहसास हुआ कि मैं उनसे प्यार करने लगा हूं.'

यह भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा को ICC का बड़ा सम्मान! अक्टूबर की बेस्ट विमेंस प्लेयर बनीं, जानसेन ने जीता मेंस अवॉर्ड!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rinku Khanchand Singh, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com