भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप (Asia Cup 2022) के मैच में 29 गेंद में 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. हार्दिक पंड्या (नाबाद 33) के साथ पांचवें विकेट के लिए उनकी 52 रन की साझेदारी भारत की जीत में काफी अहम साबित हुई. क्वालीफायर हांगकांग के खिलाफ बुधवार को होने वाले ग्रुप मैच (India vs Hong Kong) के बारे में पूछे जाने पर रविंद्र जडेजा ने कहा, “हम सकारात्मक सोच के साथ हांगकांग के खिलाफ खेलने जा रहे हैं और हम उन्हें हल्के में नहीं लेंगे.”
उन्होंने कहा, “मैच के दिन टी20 में कुछ भी हो सकता है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और सकारात्मक होकर खेलेंगे.”
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए IPL 2022 में जडेजा का प्रदर्शन भूलने वाला था और चर्चा थी कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुना जाएगा या नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पूछे जाने पर कि वह इस तरह की अफवाहों से कैसे निपटते हैं, जडेजा ने कहा, “बीच में तो खबर आई थी कि मैं मर गया हूं! इससे बड़ी खबर तो हो ही नहीं सकती.”
* शुभमन गिल और सारा के बीच डेटिंग की अफवाहों को मिली हवा, फैंस का रिएक्शन देख हंसी नहीं रुकेगी
जडेजा मई में 61 वर्षीय सौराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर राजेंद्र जडेजा के निधन की खबर का जिक्र कर रहे थे.उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने कहा कि मैं ज्यादा नहीं सोचता. मुझे बस मैदान पर उतरकर प्रदर्शन करना है. मैं कड़ी मेहनत करता हूं और अपनी कमजोरियों में सुधार करता हूं, जो वास्तविक मैच स्थितियों में मदद करता है. मैं बस इतना ही करता हूं, प्रतिदिन गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण.”
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं