- मुंबई की रविवार को भिड़ंत हैदराबाद से
- हमारा पूरा ध्यान अपने होने वाले मैच पर-सूर्यकुमार
- प्ले-ऑफ में की होड़ में बने रहने को जीत जरूरी
मैदान के हर क्षेत्र में आसानी से बड़ा शॉट खेलने काबिलियत रखने वाले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि दबाव खेल का अहम हिस्सा है और यह खिलाड़ी को बेहतर बनाने में मददगार होता है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आखिरी घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर सूर्यकुमार ने कहा कि वह रन बनाये यह नहीं, वह हमेशा दबाव महसूस करते हैं.
SPECIAL STORIES:
IPL के अगले सीजन में हों 2 अहम बदलाव, आकाश चोपड़ा ने सुझाया आइडिया
WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
भारतीय टीम के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, ‘दबाव हमेशा बना रहता है. मैं रन बना रहा हूं या नहीं, मैं हमेशा दबाव महसूस करता हूं. अगर कोई कहता है कि दबाव नहीं है तो वह झूठ बोल रहा है. जब आप बल्लेबाजी करने जा रहे हों तो दबाव होना लाजिमी है. आप इस दबाव से कैसे उबरते है, वह आपको बेहतर क्रिकेटर बनाता है.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुंबई की टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अभी अगर-मगर के फेर में फंसी है, लेकिन सूर्या इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है. उन्होंने कहा, ‘हम आराम से आज (शनिवार) के मैच देखेंगे और तय करेंगे की रविवार को हमारे हाथ में क्या है तथा हम आगे क्या कर सकते हैं.' ‘मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से जाने जाने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘दूसरी टीमें क्या कर रही है इसे छोड़कर इस बात पर ध्यान देंगे कि हम क्या कर रहे हैं. मुझे लगता है कि हमारे लिए अपनी योजना से जुड़े रहना और उसके साथ आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है.'
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
* गावस्कर ने चुने आईपीएल इतिहास के 4 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इन दिग्गजों का जिक्र नहीं किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं