अंडर-19 एशिया कप 2026 में धमाका करते हुए आर्यवीर सहवाग ने अपनी मां को खुश कर दिया है. जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर अपने बेटे पर प्यार लुटाया है. आर्यवीर की मां का नाम आरती सहवाग है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर आर्यवीर के बचपन की एक क्यूट तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'हाथ में बल्ला लिए एक छोटे से बच्चे से लेकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने तक. मैंने हर दिन क्रिकेट के लिए तुम्हार प्यार बढ़ते हुए देखा है, आरू. बेटे तुम पर और पूरी टीम पर गर्व महसूस कर रही हूं.'
अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज रहे आर्यवीर
बीते कल (14 नवंबर 2026) संपन्न हुए अंडर-19 एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग रहे. उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से टूर्नामेंट में कुल पांच मुकाबले खेले. इस बीच वह पांच पारियों में 90.25 की औसत से 361 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनका बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक देखने को मिला. 160 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी रही, जो उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ बनाया.
आर्यवीर ने फाइनल मुकाबले में खेली 58 रनों की बेशकीमती पारी
पूरा टूर्नामेंट में बल्ले से कहर बरपाने वाले युवा बल्लेबाज आर्यवीर का जलाव फाइनल मुकाबले में भी देखने को मिला. टीम के लिए उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 61 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 58 रन बनाने में कामयाब रहे. यहीं नहीं उन्होंने कैप्टन लक्ष्य रायचंदानी (80) के साथ पहले विकेट के लिए 17.4 ओवरों में 95 रनों की अहम साझेदारी भी की. जिससे भारतीय टीम बड़े स्कोर के खिलाफ एक अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रही.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं