विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2022

विकेट मिलते ही अफगान तेज गेंदबाज ने शेर की तरह भरी हुंकार, आप भी देखें जश्न का अनोखा वीडियो

पाकिस्तानी विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान को आउट करते ही अफगान तेज गेंदबाज ने बीच मैदान में भरी हुंकार

विकेट मिलते ही अफगान तेज गेंदबाज ने शेर की तरह भरी हुंकार, आप भी देखें जश्न का अनोखा वीडियो
अफगान तेज गेंदबाज बिलाल सामी
  • पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया
  • जोश में नजर आए अफगान क्रिकेटर
  • सामी ने हसीबुल्लाह खान को दिखाया पवेलियन का रास्ता
त्रिनिदाद एंड टोबैगो:

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 (ICC U-19 World Cup 2022) का 18वां मुकाबला बीते कल पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan vs Afghanistan) के बीच त्रिनिदाद स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 24 रनों से रोमांचक जीत हासिल की. वहीं इस हार के साथ ही इस टूर्नामेंट में विपक्षी टीम अफगानिस्तान अपने दूसरे जीत से मरहूम रह गई. मैच के दौरान अफगान युवा क्रिकेटर पूरे जोश और जुनून में खेलते हुए नजर आए. 

अफगान युवा क्रिकेटरों का एक ऐसा ही वीडियो आईसीसी (ICC) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में टीम के 18 वर्षीय तेज गेंदबाज बिलाल सामी (Bilal Sami) विपक्षी टीम के विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान (Haseebullah Khan) का विकेट चटकाने के बाद जोश में हुंकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथी खिलाड़ियों ने भी उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें बधाई दी.

SA vs IND 2nd ODI Live: टीम राहुल पर आज सीरीज बचाने का दबाव, कुछ ही देर बाद होगा टॉस

बात करें इस मुकाबले के बारे में तो पाकिस्तान की टीम ने ब्रायन लारा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए वन डाउन पर बल्लेबाजी करते हुए अब्दुल फसीह ने 95 गेंद में  68 रन की सर्वाधिक अर्धशतकीय पारी खेली. 

वहीं पाक टीम द्वारा दिए गए 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 215 रन ही बना सकी. टीम के लिए बिलाल सयेदी ने पारी की शुरुआत करते हुए 81 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 42 रन की सर्वाधिक पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे. 

Legends League Cricket 2022: पठान ब्रदर चमके, इंडिया महाराजा ने एशिया लायंस को 6 विकेट से दी शिकस्त

पाक टीम के लिए अवैस अली ने अपने नौ ओवरों के स्पेल में 36 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. अली के अलावा कासिम अकरम ने दो और माज सदाकत ने एक विकेट चटकाया.

दो दशक के लंबे करियर के बाद सानिया का टेनिस से अलविदा

. ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Afghanistan U19, Pakistan U19, Bilal Sami, Haseebullah Khan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com