विज्ञापन
5 years ago
पार्ल:

South Africa vs India, 2nd ODI:  मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. मतलब टेस्ट के बाद वनडे सीरीज भी भारत के हाथ से निकल गयी है. अब यहां से भारत पर दबाव हो चला है सीरीज 3-0 से न गंवाने का. आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा. भारत से मिले 288 रन के अच्छे स्कोर का पीछा करते हुए मैच की तस्वीर बहुत हद तक तभी साफ हो गयी थी, जब उसके ओपनरों क्विंटन डिकॉक (75) और जानेमैन मलान (91) ने पहले विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की. 

SCORE BOARD

पहली पारी में मेहमान भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्ल में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबानों के सामने जीत के लिए 288 रनों का  लक्ष्य रखा है. भारत को यहां तक पहुंचाने में बड़ा ऋषभ पंत (85) और केएल राहुल (55) का योगदान रहा, लेकिन इन दोनों की कोशिशों को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाना शारदूल ठाकुर (नाबाद 40) और रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 25) ने. इनकी बल्लेबाजी से भारत ने आखिरी दस ओवरों में 1 विकेट खोकर 70 रन जोड़े. और भारत कोटे के 50 ओवरों में 6 विके खोकर 287 के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा. शम्सी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए. इससे पहले भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि दक्षिण अफ्रीकी इलेवन में एक बदलाव है. लेफ्टी सीमर मार्को जानसेन की जगह सिसांडा मगाला इलेवन में आए.  चलिए  मैच में खेली दोनों टीमों की वास्तविक इलेवन पर गौर फरमा लीजिए:

भारत: 1. केएल राहुल (कप्तान) 2. शिखर धवन 3. विराट कोहली 4. ऋषभ पंत  (विकेटकीपर) 5. श्रेयस अय्यर 6. वेंकटेश अय्यर 7. आर. अश्विन 8. शारदूल ठाकुर 9. भुवनेश्वर कुमार 10. जसप्रीत बुमराह 11. युजवेंद्र चहल

दक्षिण अफ्रीका: 1. टेंबा बावुमा (कप्तान) 2. क्विंटन डि कॉकन 3. जानेमैन मलान 4. एडेन मार्कराम 5. रैसी वॉन डेर डुसेन 6. डेविड मिलर 7. एंडिले फेहलुकवायो 8. सिसांडा मगाला 9. केशन महाराज 10. लुंगी एंगिडी 11. तबरेज शम्सी

South Africa vs India, 2nd ODI - Live Cricket Score, Commentary

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Kannaur Lokesh Rahul, Temba Bavuma, South Africa Vs India 2021/22, South Africa Vs India 01/21/2022 Sain01212022205369, Boland Bank Park Paarl, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com