पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर गेंद से जितना खतरनाक थे. उससे भी कहीं ज्यादा उन्होंने अपनी ऑल टाइम फेवरेट वनडे प्लेइंग इलेवन का चुनाव करते हुए खिलाड़ियों का किया था. अख्तर ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर और गॉर्डन ग्रीनिज को शामिल किया था. सचिन (18426 रन) वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. वहीं ग्रीनिज के बल्ले से उस जमाने में 45.03 की औसत से 5134 रन निकले थे.
मध्यक्रम की कमान पाक दिग्गज ने इंजमाम उल हक और सईद अनवर के कंधों पर रखी
पाक दिग्गज ने मध्यक्रम की कमान विशेष रुप से दो बल्लेबाजों के कंधों पर रखी है. जिसमें उनके पूर्व हमवतन खिलाड़ी इंजमाम उल हक और सईद अनवर हैं. इंजमाम ने ग्रीन टीम की तरफ से वनडे में कुल 378 मैच खेले. इस बीच वह 350 पारियों में 11739 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं अनवर ने पाक टीम की तरफ से 247 वनडे में शिरकत किया. जहां उनके बल्ले से 244 पारियों में 8824 रन आए.
शोएब अख्तर ने दो विकेट कीपर का किया चुनाव
शोएब अख्तर ने अपनी ऑल टाइम फेवरेट वनडे प्लेइंग इलेवन में दो विकेटकीपर खिलाड़ियों का चुनाव किया है. जिसमें भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई स्टार एडम गिलक्रिस्ट का भी नाम शामिल है. धोनी भारत की तरफ से वनडे में 10773 और गिलक्रिस्ट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 9619 रन बनाने में कामयाब रहे.
टीम में दो ऑलराउंडर का किया चुनाव
शोएब अख्तर ने अपनी टीम में दो ऑलराउंडर का चुनाव किया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय दिग्गज कपिल देव और युवराज सिंह हैं. कपिल देव ने भारत की तरफ से कुल 225 वनडे मुकाबले खेले. जहां वह 198 पारियों में 3783 रन और 221 पारियों में 253 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
वहीं युवराज ने देश के लिए वनडे में कुल 304 मुकाबले खेले. जहां वह 278 पारियों में 36.55 की औसत से 8701 रन बनाने में कामयाब रहे. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 161 पारियों में 38.68 की औसत से 111 सफलता प्राप्त की.
शेन वॉर्न बने कप्तान
शोएब अख्तर ने अपनी टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव या इंजमाम उल हक को नहीं, बल्कि शेन वॉर्न के हाथों में रखी है. वॉर्न पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. कंगारू क्रिकेटर ने 1992 से 2007 के बीच कुल 339 मुकाबलों में हिस्सा लिया. जहां वह 464 पारियों में 25.51 की औसत से 1001 विकेट प्राप्त करने में कामयाब रहे.
वसीम अकरम और वकार यूनिस को तेज गेंदबाज चुना
शोएब अख्तर ने मुख्य तेज गेंदबाज के तौर पर वसीम अकरम और वकार यूनुस का चुनाव किया है. अकरम के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 916 और वकार के नाम 789 विकेट दर्ज है.
शोएब अख्तर की ऑल टाइम वनडे इलेवन
सचिन तेंदुलकर, गॉर्डन ग्रीनिज, इंजमाम उल हक, सईद अनवर, महेंद्र सिंह धोनी, एडम गिलक्रिस्ट, युवराज सिंह, शेन वॉर्न (कप्तान), वसीम अकरम, कपिल देव और वकार यूनिस.
यह भी पढ़ें- कौन है पाकिस्तान का 'द बियर'? जो 'मोटा आलू' और 'सड़ा आलू' सुनते ही बल्ला लेकर फैन को मारने स्टैंड्स में घुसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं