विज्ञापन

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: कब होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख

India vs Pakistan in T20 World Cup 2026 Schedule: मंगलवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान किया गया. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबे के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: कब होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, नोट कर लीजिए तारीख
IND vs PAK T20 World Cup 2026: कब होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.
  • टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुपों में पांच-पांच टीमों में बांटा गया है.
  • भारत ग्रुप ए में है जहां उसके प्रतिद्वंदी पाकिस्तान, नामीबिया, यूएसए और नीदरलैंड्स शामिल हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India vs Pakistan in T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और 8 मार्च को खिताबी मुकाबला होगा. भारतीय टीम 7 फरवरी को अपने अभियान की शुरुआत करेगा. जबकि 18 फरवरी को लीग स्टेज का आखिरी मैच खेलेगा. इस बार टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है. भारत ग्रुप ए में है. ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, नामीबिया, यूएसए, नीदरलैंड्स. टूर्नामेंट का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला, जिस पर दुनिया भर के फैंस की नजरें होती है, 15 फरवरी को खेला जाएगा. 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान कोलंबे में भिड़ेंगे. एशिया कप 2025 में तीखी टकराव के बाद दोनों देश आमने-सामने होंगे. 

ऐसा है भारत-पाकिस्तान का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुल 8 बार भिड़े हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 6 मैच जीते हैं, जबकि एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है. भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2007 में हुआ मुकाबला टाई हुआ था, जिसे भारत ने बॉल-आउट में जीता था. आखिरी बार जब दोनों देश भिड़ थे तो भारत ने रोमांचक मैच में 6 रन से जीत दर्ज की थी. बात अगर टी20 अंतरराष्ट्रीय की करें तो दोनों टीमें अभी तक कुल 16 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान पाकिस्तान सिर्फ दो मैच जीत पाया है, जबकि भारत ने बाकी मौकों पर जीत दर्ज की है.  

ऐसा है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया 7 को यूएसए के खिलाफ मुंबई में टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी. इसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगी. भारत 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो में, 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड्स से भिड़ेगा.

कैसा है टूर्नामेंट का फार्मेट

इस बार का फॉर्मेट भी पिछली बार की तरह है. जब 20 टीमों ने हिस्सा लिया था और उन्हें चार ग्रुप में बांटा गया  था. टीमें पहले लीग स्टेज खेलेंगी. इसके बाद सुपर-8 होगा. फिर सेमीफाइनल और अंत में फाइनल.

किन टीमों के लिए किया है क्वालीफाई: मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा, टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली अन्य 18 टीमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त राज्य अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और यूएई हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: 'हम अलग बातें कर रहे...' ऋषभ पंत के विकेट पर मार्को यानसेन ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप 2026 में कब होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, किस ग्रुप में कौन, कहां देख पाएंगे शेड्यूल का ऐलान?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com