विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2024

"उम्मीद है, सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के लिए नहीं ही भूलेंगे', मांजरकेर ने की जोरदार वकालत

टीम इंडिया के विश्व कप के लिए चयन में करीब दो हफ्ते भर का समय है. और अब दिग्गजों ने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में खुलकर बोलना शुरू कर दिया है

"उम्मीद है, सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के लिए नहीं ही भूलेंगे', मांजरकेर ने की जोरदार वकालत
World Cup 2024: अब दिग्गजों ने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में खुलकर बोलना शुरू कर दिया है
नई दिल्ली:

Team India: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के बीच पूर्व क्रिकेटरों, मीडिया, पंडित और तमाम फैंस का ध्यान महीने के आखिर या मई के शुरुआती हफ्ते में टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) के लिए होने वाली टीम इंडिया (Team India) के ऐलान पर लगा है. अलग-अलग दिग्गजों ने अपनी-अपनी टीम बनाना शुरू कर दिया है, तो ये तमाम लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में भी खुलकर बोलना शुरू कर दिया है. इसमें दो  राय नहीं कि मुकाबला बहुत ही कड़ा होने जा रहा है, लेकिन फैंस शायद यही यह गवारा करें कि रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टी20 विश्व कप का टिकट न मिले. और कुछ ऐसा ही संजय मांजरेकर ने कहा है. 

यह भी पढ़ें:

कैफ ने चुनी T20 world cup 2024 के लिए भारतीय टीम, एक नहीं बल्कि 4 बड़े दिग्गजों को नहीं दी जगह

पूर्व क्रिकेटर मांजरेकर ने कहा कि टी20 विश्व कप के लिए निश्चित तौर पर रिंकू सिंह को भारतीय ड्रेसिंग रूम में होना चाहिए. अब जबकि उसे ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं, तो उम्मीद करता हूं कि टीम चुनते समय सेलेक्टर्स रिंकू को नहीं भूलेंगे.  

पूर्व दिग्गज ने कहा कि रिंकू सिंह की सीधे तौर पर भारतीय टीम में जगह बनती है. जब भी उसे मौका मिला है, तो सभी ने देखा है कि वह कितना अच्छा साबित हो सकता है. प्रदर्शन में निरंतरता और शॉटों की रेंज के मामले में उसका कोई जोड़ नहीं है. वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जिनका नाम मैं मुख्य खिलाड़ियों के साथ टीम में पाता हूं. 

बता दें कि रिंकू सिंह ने अभी तक 15 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. और इन मैचों में उन्होंने 356 रन बनाए हैं. रिंक का औसत 89, तो स्ट्राइक रेट 176.23 का रहा है. सात मैचों रिंकू नाबाद लौटे हैं, जो स्लॉग ओवरों में उनकी मनोदशा बताता है और उन्हें खास बल्लेबाजों में शामिल करता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rinku Khanchand Singh, Sanjay Manjrekar, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, ICC T20 World Cup 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com