- हारिस रऊफ ने लॉन्च की रॉकेट गेंद
- रॉकेट गेंद पर बोल्ड किया मोहम्मद नबी को
- मोहम्मद नबी भी चौका, वीडियो वायरल
बिग बैश लीग 2021-22 (BBL 2021-22) में पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) अपनी गेंदबाजी के करिश्मा करते दिख रहे हैं. अब उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ मैच में जिस तरह से मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को बोल्ड किया वह गेंद देखकर बल्लेबाज तो चौंक ही गया बल्कि मैच देख रहे फैन्स भी हैरान रह गए. टूर्नामेंट के 33वें मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने मेलबर्न स्टार्स को 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 126 रन बनाए, जिसके बाद मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. भले ही रेनेगेड्स की टीम मैच जीतने में सफल रही लेकिन हारिस रऊफ ने अपनी गेंदबाजी और एरोन फिंच का कैच लेकर खूब सुर्खियां बटोरी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हारिस रऊफ ने सबसे पहले मैच के दौरान एरोन फिंच का कैच बाउंड्री लाइन पर सुपरमैन बनकर लिया जिसने फैन्स को चौंकाया तो वहीं अपनी गेंदबाजी के दौरान मोहम्मद नबी को बोल्ड कर चौंका दिया. दरअसल जिस गेंद पर नबी बोल्ड हुए वो गेंद इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंद में से एक रही.
नबी को यकीन ही नहीं हुआ, मानों कह रहे हों कैसे किया..
हारिस रऊफ रेनेगेड्स की पारी के 13वें ओवर दूसरी गेंद हारिस रऊफ ने नबी को लेंथ गेंद फेंकी, लेकिन गेंद टप्पा खाने के बाद काफी तेजी से अंदर आई और स्टंप पर जा लगी. मोहम्मद नबी जब तक गेंद को बल्ले से रोकने का प्रयास करते तबतक गेंद ने अपना काम कर दिया था. नबी बोल्ड होने के बाद गेंदबाज रऊफ को देखने लगे. मानों गेंदबाज को ऐसा कह रहे हैं कि 'ये कैसे किया..'
SA vs IND: दूसरे टेस्ट में KL Rahul के कप्तान बनते ही हुआ ऐसा अजब-गजब संयोग, यकीन नहीं होगा
केन रिचर्डसन प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में गेंदबाज केन रिचर्डसन ने गजब की गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए. रेनेगेड्स के गेंदबाज रिचर्डसन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए और स्टार्स की टीम को 126 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं