South Africa vs India, 2nd Test Day 1: पहले दिन के खेल के बाद साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में अबतक 1 विकेट पर 35 रन बनाए हैं. कीगन पीटरसन 35 गेंदों में 14 और डीन एल्गर 57 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से मोहम्मद शमी को सफलता मिली. इससे पहले भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई थी. भारत की ओर से केएल राहुल ने 50 और अश्विन ने 46 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से रबाडा को 3 और मार्को जेन्सेन को 4 विकेट मिले थे. इससे पहले भारत की ओर से केएल राहुल के अलावा अश्विन ने 50 गेंद पर 46 रन की अहम पारी खेलकर भारत के स्कोर को 200 तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में अलग अंदाज दिखाया और 11 गेंद पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे. बुमराह ने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्के लगाए. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जेनसेन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा रबाडा और ओलिवियर को 3-3 विकेट मिला. स्कोरकार्ड
केएल राहुल ने दिखाई खेल भावना, जीत लिया दिल, देखें Video
CHANGE OF INNINGS
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 3, 2022
The #Proteas enjoyed a solid day in the field as Marco Jansen (4/31), Duanne Olivier (3/64) and Kagiso Rabada (3/64) managed to dismiss @BCCI for 202 in their first innings#SAvIND #FreedomTestSeries #BetwayTestSeries #BePartOfIt pic.twitter.com/7iAeHqsU9t
इससे पहले साउथ अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. विराट कोहली चोट के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं. कोहली की पीठ में ऐंठन हैं जिसके कारण वो यह टेस्ट मैच नहीं खेल रहे. उनकी जगह केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं.कोहली की जगह हनुमा विहारी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है.
Lunch on Day 1 - India 53 for 3 in the first innings - lost the wickets of Mayank, Rahane, Pujara - captain KL Rahul fighting a battle with 19*(74).
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 3, 2022
दूसरा टेस्ट मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स (The Wanderers Stadium, Johannesburg) में खेला जा रहा है.. इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. वांडरर्स में भारत ने 5 टेस्ट खेले हैं जिसमें 2 में जीत और 3 टेस्ट ड्रा रहे हैं. यहां पर 2018 में खेले गए टेस्ट को भारतीय टीम ने कोहली की ही कप्तानी में जीत हासिल की थी. भारतीय टीम को सेंचुरियन टेस्ट में शानदार जीत मिली थी. ऐसे में भारत अब 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं. भारतीय टीम अगर यह टेस्ट मैच भी जीत जाती है तो ऐसा पहली बार होगा जब साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज जीतेगी. दूसरे टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन में हनुमा विहारी को मौका मिला है.
इस कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हुए विराट कोहली, जानिए वजह
South Africa vs India, 2nd Test - Live Cricket Score at The Wanderers Stadium, Johannesburg
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
— BCCI (@BCCI) January 2, 2022
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.