Harbhajan Singh on IND vs PAK T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 में नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का मानना है कि 'मेन इन ब्लू' को अपने आगामी मैच में बढ़त हासिल होगी.भारत इस मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराने के बाद उतर रहा है. इस बीच, बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में सुपर-ओवर में अमेरिका के खिलाफ निराशाजनक हार झेली. एएनआई से बात करते हुए, हरभजन ने कहा कि भारत इस मैच में बढ़त हासिल करेगा क्योंकि वे अपना पिछला मैच न्यूयॉर्क में खेल चुके हैं. पूर्व भारतीय स्पिनर ने बताया कि मेन इन ग्रीन ने अपने पिछले मैच में सपाट पिच पर खेला था. 43 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि भारत अच्छा खेल रहा है जो एक और कारण होगा कि उन्हें बढ़त मिलेगी.
हरभजन ने एएनआई से कहा, "भारत को फायदा होगा क्योंकि वे पहले भी इस मैदान पर खेल चुके हैं और पाकिस्तान इस मैच में सपाट पिच पर खेलकर आ रहा है. अमेरिका से हारने के बाद पाकिस्तान के लिए इस स्थिति में खुद को ढालना एक बड़ी चुनौती होगी. इसलिए, भारत के पास फायदा है और वे अच्छा खेल भी रहे हैं." हरभजन (Harbhajan Singh Jasprit Bumrah) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज (Harbhajan Singh on Suryakumar Yadav) सूर्यकुमार यादव का नाम लिया जो रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेल में प्रभाव डाल सकते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हरभजन ने कहा, "जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैच में सबसे ज्यादा प्रभाव डालेंगे. ये दोनों खिलाड़ी मैच विनर हैं." पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि स्पिनर कुलदीप यादव को मेन इन ग्रीन के खिलाफ खेलना चाहिए क्योंकि वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उनके पास विविधता है. उन्होंने कहा, "कुलदीप यादव विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उनके पास विविधता है इसलिए उन्हें खेलना चाहिए. मुझे लगता है कि अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया क्योंकि भारत को 8वें स्थान पर बल्लेबाजी विकल्प की जरूरत थी."
भारत टी20 विश्व कप टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
पाकिस्तान टी20 विश्व कप टीम: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं