विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2022

चहल के बर्थडे पर धनश्री का प्यारा पोस्ट, मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं..'

Yuzvendra Chahal Birthday: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का आज यानि 23 जुलाई) को बर्थडे हैं. चहल 32 साल के हो गए हैं. इस समय चहल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं. युजवेंद्र के बर्थडे पर उनकी वाइफ धनश्री ने विश किया है.

चहल के बर्थडे पर धनश्री का प्यारा पोस्ट, मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं..'
Dhanashree Verma ने किया विश

Yuzvendra Chahal Birthday: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का आज यानि 23 जुलाई) को बर्थडे हैं. चहल 32 साल के हो गए हैं. इस समय चहल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं. युजवेंद्र के बर्थडे पर उनकी वाइफ धनश्री ने विश किया है. धनश्री (Dhanashree Verma) ने विश करते हुए लिखा, वह उनकी सबसे बड़ी फैन हैं. चहल की वाइफ का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

क्या कभी ‘हाफ पैंट' पहनकर क्रिकेट खेला जाएगा?, चहल ने इस सवाल का दिया ऐसा जवाब

दरअसल धनश्री ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की और उसमें स्पेशल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'जीवन सिर्फ एक यात्रा है लेकिन फिर भी कई मायनों में बहुत खूबसूरत है,  आप एक अच्छे इंसान हैं और भगवान हमेशा हमारे ऊपर दयालु बने रहे. जन्मदिन मुबारक हो चहल,  मैं आपकी सबसे बड़ी फैन हूं.' धनश्री के पोस्ट पर चहल ने रिएक्ट किया अपनी वाइफ को थैंक्यू कहा है.

चहल और धनश्री की शादी 22 दिसंबर 2020 को हुई थी. धनश्री और चहल की दोस्ती डांस क्लास में हुई थी. धनश्री स्पिनर चहल की डांस टीचर थी, डांस क्लास से ही दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी. 

वर्तमान में चहल भारत के बेहतरीन स्पिनर में से एक हैं.  बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत को 3 रन से जीत मिली. चहल ने 2 विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें:

चोटिल रवींद्र जडेजा शुरुआती दोनों मैचों से हुए बाहर, इस शख्स को बनाया बीसीसीआई ने उपकप्तान;

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा का वनडे क्रिकेट को लेकर बड़ा कमेंट, ओपनर ने वनडे की तुलना की ऐसी मौत से 

मैं हो रही अपनी आलोचना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं, मैच से पहले कप्तान Shikhar Dhawan ने कहा;

क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuzvendra Singh Chahal, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com