विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र के बीचोंबीच दिखा पानी के बवंडर का दुर्लभ नजारा, किसी बड़ी आपदा का संकेत या कुछ और?

पानी का ऐसा ही बवंडर मई 2022 में भी असम के बारपेटा और ब्रह्मपुत्र किनारे के इलाकों में दिखाई दिया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. एक बार फिर से पानी का बवंडर सुर्खियों में बना हुआ है. 

ब्रह्मपुत्र के बीचोंबीच दिखा पानी के बवंडर का दुर्लभ नजारा, किसी बड़ी आपदा का संकेत या कुछ और?
ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का बवंडर उठने की घटना.
  • असम के बारपेटा जिले के बागबार इलाके के पहाड़पुर में ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का दुर्लभ बवंडर देखा गया
  • इस जलस्तंभ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोगों में इस अनोखे नजारे को लेकर उत्सुकता बढ़ी है
  • पानी का जलस्तंभ हवा के कम दबाव और तेज घूमती हवा के कारण नदी या समुद्र के ऊपर बनता है

धूल का बवंडर तो हमने कई बार देखा और सुना है लेकिन पानी का बवंडर शायद ही किसी ने देखा हो.असम की ब्रह्मपुत्र नदी में एक अनोखा नजारा देख हर कोई हैरान है. असम के बारपेटा के बागबार इलाके के पहाड़पुर में नदी के ऊपर पानी का एक दुर्लभ बवंडर, जलस्तंभ(वॉटरस्पाउट जैसा) दिखाई दिया. इसकी तस्वीरें कैमरे में कैद होने के बाद से सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हो रही है. ज्यादातर लोगों ने ऐसा नजारा पहली बार देखा है. लोग समझ ही नहीं पा रहे कि नदी में आखिर ये हो क्या रहा है.

नदी में उठा पानी का बवंडर

ब्रह्मपुत्र नदी से आसमान की ओर उठता हुआ पानी का एक घूमता हुआ बवंडर बहुत ही अनोखी घटना है. पहाड़पुर में दिखी इस अनोखी घटना ने स्थानीय लोगों के मन में काफी उत्सुकता पैदा कर दी है. कुछ लोगों का मानना ​​है कि यह किसी प्राकृतिक आपदा का संकेत हो सकता है. वहीं विशेषज्ञों की राय अलग है. उनका कहना है कि इस बात का कोई पक्का वैज्ञानिक आधार नहीं है कि पानी का ऐसा बवंडर भूकंप आने का संकेत होता है. वजह चाहे जो भी हो, ब्रह्मपुत्र में दिखाई दिया यह दुर्लभ नजारा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

पानी का जलस्तंभ या बवंडर क्या होता है?

पानी के जलस्तंभ को बवंडर भी कहा जाता है. यह एक प्राकृतिक घटना है. समुद्र, झील या बड़े जलाशयों के ऊपर इसके उठने की वजह हवा के कम दबाव और घूमती हुई तेज हवा को माना जाता है. इस परिस्थिति में यह पानी को ऊपर आसमान की तरफ खींचता हुआ एक खंभे जैसा दिखाई देता है. ब्रह्मपुत्र नदी में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है.

Latest and Breaking News on NDTV

4 साल पहले भी दिखा था जलस्तंभ

जानकारी के मुताबिक, पानी का ऐसा ही बवंडर मई 2022 में भी असम के बारपेटा और ब्रह्मपुत्र किनारे के इलाकों में दिखाई दिया था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. एक बार फिर से पानी का बवंडर सुर्खियों में बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें-काली घटा से सीधे जमीन तक उतरी पानी की तेज धार, मोबाइल में कैद हुआ हैरान कर देने वाला वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Waterspout, Waterspouts Viral Video, Assam News, Brahmaputra River
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com