विज्ञापन

मॉनसून ने पलटी मारी, यूपी, बिहार-झारखंड तक झमाझम बारिश, देश के 19 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

26 अगस्त 2026 का मौसम: IMD ने आज देशभर के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम का हाल.

मॉनसून ने पलटी मारी, यूपी, बिहार-झारखंड तक झमाझम बारिश, देश के 19 राज्यों में IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम
26 अगस्त का मौसम का अपडेट देखें.
  • मौसम विभाग ने 26 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है
  • पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है
  • दिल्ली में 26 और 27 अगस्त को हल्की बारिश और बादलों का दौर जारी रहेगा

Aaj Ka Mausam 26 August 2026: देशभर में इन दिनों बारिश का मौसम बना हुआ है. दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड समेत तमाम राज्यों में हर दिन बारिश देखने को मिल रही है. कई राज्यों में 26 अगस्त को भी बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने 26 अगस्त के लिए यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों के लिए आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं 70 से 75 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. वहीं पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. किसानों और पहाड़ी राज्यों के लोगों के लिए भी पहले से विशेष चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा,उत्तराखंड,झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, गुजरात,महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, मेघालय और केरल समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में मानसून धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है. हालांकि राजधानी में पूरे दिन बादल छाये रहेंगे. 26 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. वहीं 15 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिण पूर्व दिशा से हवाएं चल सकती हैं. 27 अगस्त को भी मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा. आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, 27 अगस्त को राखी से एक दिन पहले भी दिल्ली में पूरा दिन बादल छाये रहेंगे और दोपहर के समय हल्की बारिश भी हो सकती है.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

आज उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड में 26 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 31 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान  जताया है. इस दौरान 60 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. IMD के मुताबिक, आज  देहरादून, नैनीताल, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्र प्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

रक्षाबंधन से पहले यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में भी रक्षा बंधन से पहले मौसम बिगड़ने वाला है. 25 अगस्त को पश्चिम यूपी और 27 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा,कानपुर,औरैया,बिजनौर,गोरखपुर, प्रयागराज झांसी और देवरिया में भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जताया है.

झारखंड में आज का मौसम

झारखंड में 26 अगस्त को भारी बारिश-आंधी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है.  बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव की वजह से राज्य में 26 से 30 अगस्त तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 27 अगस्त को भी राजधानी रांची समेत मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की गई है. 
 

ये भी पढे़ं-क्या रक्षाबंधन के दिन भी होगी बारिश? जानिए 28 अगस्त तक के मौसम का हाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Aaj Ka Mausam, Delhi NCR Rain, Rain In Delhi NCR, 26 August Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com