- हैप्पी बर्थडे विराट कोहली
- 33 साल के हुए भारतीय कप्तान
- 1988 में राजधानी दिल्ली में हुआ था जन्म
भारतीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के स्टार बल्लेबाज एवं कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. कैप्टन कोहली का जन्म आज ही के दिन यानी पांच नवंबर साल 1988 में राजधानी दिल्ली (Delhi) में हुआ था. विराट कोहली को उनके चाहने वाले चीकू, रन मशीन, किंग ऑफ क्रिकेट जैसे उपनामों से भी पुकारते हैं. किंग कोहली के पिता का नाम प्रेमजी और माता का नाम सरोज कोहली है. वहीं उनके एक भाई और एक बहन भी हैं. कोहली के भाई का नाम विकास और बड़ी बहन का नाम भावना है.
इसके अलावा उन्होंने 11 दिसंबर साल 2017 में भारतीय फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से इटली में शादी रचाई थी. भारतीय क्रिकेट प्रेमी इस इस जोड़ी को 'विरुष्का' नाम से भी पुकारते हैं. इन दोनों कपल्स को एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है. कैप्टन कोहली ने अपनी शुरूआती शिक्षा विशाल भारती स्कूल से प्राप्त की. वह क्रिकेट की सुर्खियों में पहली बार तब नजर आए जब वह दिल्ली के लिए कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
IND vs NZ: टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान, ये दो खिलाड़ी हटे
दरअसल इस मुकाबले के दौरान उनके पिता की मौत हो गई थी. इसके बावजूद वह घर जानें के बजाय अपनी टीम के साथ जुड़े रहे और 90 रनों की उम्दा पारी खेलकर अपनी टीम को फॉलोऑन के खतरे से बचाया. कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2008 में अंडर-19 वर्ल्ड कप अपने नाम कर चुकी है. कोहली से पहले उस वक्त तक यह खास कारनामा केवल मोहम्मद कैफ की अगुवाई में टीम इंडिया ने किया था.
मौजूदा समय में कोहली भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूप में अभिन्न अंग हैं. इसके अलावा वह देश की प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) के लिए खेलते हैं. आईपीएल 2021 से पहले वह इस टीम की अगुवाई भी करते थे, लेकिन उन्होंने इसी साल कप्तानी पद की जिम्मेदारी को छोड़ा है.
IND vs SCO: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs स्कॉटलैंड मैच का लाइव प्रसारण
विराट कोहली के नाम क्रिकेट के मैदान में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं. उन्होंने देश के लिए अबतक 96 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 162 पारियों में 51.1 की एवरेज से 7765 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 27 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज है. इसके अलावा उन्होंने देश के लिए 254 वनडे मैच खेलते हुए 245 पारियों में 59.1 की एवरेज से 12169 और T20I क्रिकेट में 93 मैच खेलते हुए 86 पारियों में 52.0 की एवरेज से 3225 रन बनाए हैं.
कोहली के नाम वनडे प्रारूप में 43 शतक और 62 अर्धशतक दर्ज हैं. वहीं उन्होंने T20I क्रिकेट में 29 अर्धशतकीय पारियां जड़ी हैं. इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में 207 मैच खेलते हुए 199 पारियों में 37.4 की एवरेज से 6283 रन बनाए हैं. आईपीएल में उनके नाम पांच शतक और 42 अर्धशतक दर्ज है.
कैप्टन कोहली को क्रिकेट के मैदान में उम्दा प्रदर्शन के लिए साल 2013 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके पश्चात् उन्हें साल 2017 में पद्मा श्री और साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
अफगानिस्तान से जीते पर सेमीफाइनल में पहुंचने की अब कितनी उम्मीद बाकी?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं